Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

UAE Vs PNG: वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के यूएई और पापुआ न्यू गिनी के बीच होगी रोमांचक जंग, भारत में यहां देखें लाइव मैच 

ICC CWC League 2 UAE Vs PNG Live Streaming: यूएई और पापुआ न्यू गिनी के बीच मंगलवार को दुबई में मैच है. जानें भारत में यहां देख सकते हैं लाइव मैच.

UAE Vs PNG: वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के यूएई और पापुआ न्यू गिनी के बीच होगी रोमांचक जंग, भारत में यहां देखें लाइव मैच 

UAE Vs PNG Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईसीसी  की ओर से 2023 वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के लिए आईसीसी सीडब्ल्यूसी 2 (ICC CWC League 2) का आयोजन हो रहा है. छोटी टीमों के बीच भी इस लीग सीरीज में रोमांचक घमासान देखने को मिल रहे हैं. मंगलवार को यूएई के सामने पापुआ न्यू गिनी की चुनौती होगी. दोनों ही टीमें अपने खेल में लगातार सुधार कर रही हैं और मैच का नतीजा किसी भी तरफ जा सकता है. भारत में अगर आप रोमांचक घमासान का लुत्फ लेना चाहते हैं तो यहां सारी डिटेल मौजूद है. 

UAE Vs PNG Live Streaming 
यूएई और पापुआ न्यू गिनी के बीच यह मुकाबला दुबई क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार 11.30 बजे से शुरू होगा. अगर आप भारत में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि किसी टीवी चैनल पर आ मैच का लाइव टेलीकास्ट नहीं देख पाएंगे. हालांकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है और आप फैनकोड (Fancode) पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Ind Vs Aus: इंदौर में विराट कोहली बने कोच, अपनी प्रैक्टिस के साथ टीममेट्स को इस तरह गाइड करते दिखे

दोनों टीमों का रिकॉर्ड अब तक रहा है ऐसा 
अगर दोनों टीमों के हालिया रिकॉर्ड की बात की जाए तो यूएई का पलड़ा भारी लगता है. यूएई की टीम में कई भारतीय और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं. पिछले 28 मैचों में से यूएई ने 13 मुकाबले जीते हैं जबकि इतने ही मैचों में पापुआ न्यू गिनी ने सिर्फ 3 मैच जीता है.  दुबई में होमग्राउंड होने का फायदा भी यूएई को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Virender Sehwag ने ट्विटर पर पूछा PJ के बारे में, फैंस को यहां भी याद आ गई पाकिस्तान की, खुद ही देखें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement