Advertisement

गोंगाडी तृषा ने रचा इतिहास, U19 WC में शतक बनाने वाली बनीं पहली भारतीय खिलाड़ी

भारत की बल्लेबाज गोंगाडी तृषा अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में शतक जड़ने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है. उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में शतकीय पारी खेली.

Latest News
गोंगाडी तृषा ने रचा इतिहास,  U19 WC में शतक बनाने वाली बनीं पहली भारतीय खिलाड़ी
Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 में भारतीय बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया. 19 साल की गोंगाडी तृषा  ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले धमाकेदार पारी खेल दी.

वो इस टूर्नांमेंट में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है. U19 WC का पहला एडिशन साल 2023 में खेला था.जिसमें किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया था. 

19 साल की खिलाड़ी ने रचा इतिहास 

स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में गोंगाडी तृषा अलग ही मूड में नजर आ रही थी. स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने धमाल मचा दिया. उन्होंने 59 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली.

 

जिसमें 13 चौके और 4 छक्के शामिल थे. वही उनकी जोड़ीदार कमलिनी गुनालान ने 42 गेंद पर 51 रन बनाए.  जिसकी बदौलत भारतीय टीम 200 रनों के पार पहुंच गई. इन दोनों के अलावा सानिका चाल्के  ने 20 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली.

भारत को मिली 150 रनों से जीत

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे. जिसमें गोंगाडी तृषा का शतक भी शामिल था. इन रनों का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम सिर्फ 58 रनों पर ही ढेर हो गई.

उनकी टीम का एक भी बल्लेबाज 15 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर सका. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट स्पिन गेंद आयुषी शुक्ला के नाम रहा. जिन्होंने 4 विकेट झटके. जबकि  गोंगाडी तृषा और वैष्णवी शर्मा ने 3 - 3 विकेट लिए. 
 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement