Advertisement

जोफ्रा आर्चर की 150 की रफ्तार वाली गेंद पर तिलक का फ्लिक वाला सिक्स, खुद गेंदबाज रह गया हैरान, देखें VIDEO

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा दूसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा ने जोफ्रा आर्चर की 150 की रफ्तार वाली गेंद पर फ्लिक शॉट खेलकर बॉल को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया. जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जोफ्रा आर्चर की 150 की रफ्तार वाली गेंद पर तिलक का फ्लिक वाला सिक्स, खुद गेंदबाज रह गया हैरान, देखें VIDEO
Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा पूरा रंग में नजर आए. उन्होंने जोफ्रा आर्चर की 150 की रफ्तार वाली गेंद पर  ऐसा छक्का लगाया कि गेंदबाज खुद हैरान रह गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टी20 में 165 रन का स्कोर बनाया था. 

जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. भारत ने पावरप्ले में ही अपने 3 धाकड़ बल्लेबाज का विकेट गंवा दिया.

तिलक का शॉट देखकर हैरान रह गए आर्चर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपनी स्पीड के लिए पूरी दुनिया में फेमस है. भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में आर्चर ने तिलक को स्पीड से चकमा देने की कोशिश की मगर वो फेल हो गए.

 

जोफ्रा ने तिलक वर्मा को  150 की रफ्तार वाली गेंद फेंकी. मगर इसपर उन्होंने ऐसा शॉट खेला कि गेंदबाज खुद हैरान रह गए.  आर्चर की इस बॉल पर तिलक ने फ्लिक शॉट खेलकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर फेंक दिया. पारी के 5वें ओवर में तिलक ने खूब रन बटोरे. 

मुश्किल में फंसी भारत 

166 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल में फंस गई है. भारतीय टीम दूसरे टी20 में शुरु से ही सर्घंष कर रही है. टीम ने पावरप्ले में ही 3 बड़े बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था. वही भारत की आधी टीम मात्र 78 रन पर पवेलियन लौट चुकी है. जिसमें सूर्या और हार्दिक का विकेट शामिल है.  खबर लिखें जानें तक की जानकारी हैं. 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement