Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Barinder Sran Retirement: बॉक्सर से क्रिकेटर बने बरिंदर सरन ने किया संन्यास का ऐलान, धोनी ने कराया था डेब्यू

Barinder Sran Retires: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज बरिंदर सरन ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 2016 में धोनी की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था.

Latest News
Barinder Sran Retirement: बॉक्सर से क्रिकेटर बने बरिंदर सरन ने किया संन्यास का ऐलान, धोनी ने कराया था डेब्यू

बरिंदर सरन ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए थे.

Add DNA as a Preferred Source

टीम इंडिया के पूर्व तेज बरिंदर सरन ने सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. भारत के लिए 6 वनडे और 2 टी20I खेले बरिंदर ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी. वह 8 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. बरिंदर ने क्रिकेट को अलविदा कहते हुए भावुक पोस्ट लिखा और कहा कि भले ही मेरा इंटरनेशनल करियर छोटा था, लेकिन बनाई गई यादें हमेशा संजोई रहेंगी.

दिसंबर में 32 साल के होने जा रहे बरिंदर पहले बॉक्सिंग करते थे. आईपीएल टीम किंग्स XI पंजाब का ट्रायल विज्ञापन देखकर उन्होंने क्रिकेटर बनने का फैसला किया. बरिंदर के करियर में सबसे बड़ा पल उस समय आया जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया था. पर्थ में खेले गए 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में उन्हें डेब्यू भी करने का मौका मिला. टीम इंडिया के तत्कालिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी. बरिंदर ने अपने इंटरनेशनल करियर के पहले ही मैच में मैच में डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ के बड़े विकेट लिए थे.

इसके 6 महीने बाद ही उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर टी20I डेब्यू करने का मौका मिला. बरिंदर ने अपने टी20I करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की. उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 10 रन देकर 4 विकेट झटके. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. अगले मैच में वह फिर से रंग में दिखे और 2 विकेट चटकाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नवाजा गया. हालांकि इसके बाद वह दोबारा टीम इंडिया में नहीं दिखे. बरिंदर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स XI पंजाब और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं.


ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले इस क्रिकेटर ने लिया संन्यास, कभी था दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज 


बरिंदर ने संन्यास का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "मैंने आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, अपनी इस यात्रा के लिए मैं तहे दिल से शुक्रगुजार हूं. 2009 में बॉक्सिंग से स्विच करने के बाद से, क्रिकेट ने मुझे अनगिनत और अविश्वसनीय अनुभव दिए हैं. तेज गेंदबाजी जल्द ही मेरा लकी चार्म बन गई और आईपीएल फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने के लिए दरवाजे खुल गए, इसके बाद 2016 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान मिला. भले ही मेरा इंटरनेशनल करियर छोटा था, लेकिन बनाई गई यादें हमेशा संजोई रहेंगी."

उन्होंने आगे कहा, "मुझे सही कोच और प्रबंधन देने के लिए मैं ईश्वर का सदैव आभारी हूं, जिन्होंने मेरी पूरी यात्रा में मेरा साथ दिया. जैसे ही मैं इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहा हूं, मैं क्रिकेट की ओर मुझे दिए गए अवसरों के लिए बहुत आभारी हूं. अंत में जैसा कि कहा जाता है, आसमान की तरह, सपनों की भी कोई सीमा नहीं होती, इसलिए सपने देखते रहें."

ऐसा रहा क्रिकेट करियर

बरिंदरन सरने ने 6 वनडे में 7 विकेट चटकाए. वहीं 2 टी20I मैचों में उन्होंने 6 विकेट लिए. आईपीएल में उन्होंने 4 टीमों के लिए कुल 24 मुकाबले खेले और 18 विकेट झटके. उन्होंने अपने करियर में कुल 18 फर्स्ट क्लास, 31 लिस्ट-ए और 48 टी20 मैच खेले. वह आखिरी बार फरवरी 2021 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते दिखे थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement