Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Team India: अब ड्रीम-11 की जगह अपोलो टायर्स बना टीम इंडिया का नया स्पॉन्सर, BCCI के साथ हुआ इतने साल का करार!

Team India New Jersey Sponsor: भारतीय में ड्रीम-11 के बाहर होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम को नया स्पॉन्सर मिल गया है. अपोलो टायर्स भारतीय क्रिकेट टीम का नया प्रायोजक बना है. यानी अब आपको भारतीय टीम की जर्सी पर भी अपोलो टायर्स लिखा हुआ नजर आएगा.

Latest News
Team India: अब ड्रीम-11 की जगह अपोलो टायर्स बना टीम इंडिया का नया स्पॉन्सर, BCCI के साथ हुआ इतने साल का करार!

Team India New Jersey Sponsor

Add DNA as a Preferred Source

Indian Cricket Team New Jersey Sponsor: ड्रीम-11 के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम को नया स्पॉन्सर मिल चुका है. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि अब से 2027 तक भारतीय क्रिकेट टीम का स्पॉन्सर अपोलो टायर्स होगा. बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'अपोलो टायर्स के साथ समझौता हो गया है. हम इसे जल्द ही आधिकारिक तौर पर घोषित करेंगे.' बता दें कि भारतीय में यूएई में चल रहे एशिया कप में बिना किसी जर्सी प्रायोजक के उतरी है.  

ये कंपनियां भी पहुंची थी बोली लगाने

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस नए डील के तहत अपोलो टायर्स बीसीसीआई को प्रति मैच 4.5 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा, जो ड्रीम11 के पहले के चार करोड़ रुपये प्रति मैच से अधिक है. बता दें कि अपोलो टायर्स के अलावा भी कैनवा और जेके दो कंपनियां ऐसी थी जो बोली लगाने पहंची थी. इसके अलावा, बिड़ला ऑप्टस पेंट्स निवेश करने के लिए उत्सुक तो दिख रही थी, लेकिन बोली प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहती थी.

बीबीसीआई ने मंगवाए थे आवेदन

बता दें कि 2 सितंबर को बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य प्रायोजक अधिकारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. इसके बाद बोली की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई है. बीसीसीआई ने कहा था कि  कि गेमिंग, सट्टेबाजी, क्रिप्टो और तंबाकू ब्रांडों को बोली प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी. अब आपको आने वाले टूर्नामेंट में भारतीय जर्सी पर अपोलो टायर्स लिखा हुआ नजर आएगा. 

महिला वनडे में क्या स्पॉन्सर के साथ उतरेगी टीम

आने वाले समय में भारत के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए इस साझेदारी से अपोलो टायर्स को वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान मिलेगी. यह करार हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े और सबसे फायदेमंद स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट्स में से एक माना जा रहा है.  यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि आगामी महिला विश्व कप के लिए महिला टीम अपनी जर्सी पर नए प्रायोजक को प्रदर्शित करेगी या नहीं. महिला वनडे विश्व कप की शुरुआत 30 सितंबर से हो रही है. भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से इसका मेजबान है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement