Advertisement

Republic Day 2025: गंभीर से लेकर शमी और राहुल तक, भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Republic Day 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से लेकर बल्लेबाज केएल राहुल और गेंदबाज मोहम्मद शमी तक इन खिलाड़ियों ने ऐसे गणतंत्र दिवस की बधाई दी है.

Latest News
Republic Day 2025: गंभीर से लेकर शमी और राहुल तक, भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Republic Day 2025

Add DNA as a Preferred Source

साल 2025 में पूरा भारत आज यानी 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं. इस खास मौके पर भारतीय क्रिके टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से लेकर स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी तक इन खिलाड़ियों ने गणतंत्र दिवस की इस तरह बधाई दी है. कोई देश का तिरंगा लहराते हुए अपनी तस्वीर शेयर की, तो किसी ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा नोट लिखकर लोगों को बधाई दी है. आइए जानते हैं कि खिलाड़ियों ने कैसे लोगों को गणतंत्र दिवस  की बधाई दी है. 

गंभीर से लेकर शमी तक ने दी बधाई

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया के एक्स पर लिखा, "देश हमें अधिकार देता है. लेकिन भारत के नागरिक के रूप में हमें अपने कर्तव्य भी याद रखने चाहिए. हैप्पी रिपब्लिक डे, जय हिंद. 

केएल राहुल ने एक्स पर लिखा, "स्वतंत्रता और एकता की भावना का जश्न मनाना, सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं." बता दें कि मोहम्मद शमी ने भारत की आन और शान तिरंगे लहराते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है. 

शिखर धवन ने एक्स पर लिखा, "किसी राष्ट्र की शक्ति उसके लोगों और उनके साझा दृष्टिकोण में निहित होती है. उस एकता को सेलिब्रेट करें,  जो हमें आगे बढ़ाती है और उन सपनों का जश्न मनाएं जो हमें एक साथ लाते हैं. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं."

इसके अलावा स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी हैं. 

यहां देखें पोस्ट

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement