Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

यहां देखें टीम इंडिया के जश्न का जबरदस्त वीडियो, लोग बोले- कमाल कर दिया 'बापू'

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को मात देने के बाद ड्रेसिंग रूम जमकर जश्न मनाया. साथी खिलाड़ियों के साथ मिलकर शिखर धवन ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें टीम के खिलाड़ी जोर-शोर से खुशी मनाते दिख रहे हैं.

यहां देखें टीम इंडिया के जश्न का जबरदस्त वीडियो, लोग बोले- कमाल कर दिया 'बापू'

टीम इंडिया ने जीत के बाद जमकर किया सेलिब्रेट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. मैच भी बेहद शानदार रहा. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई. लेकिन अक्षर पटेल की शानदार पारी ने मैच पलटकर रख दिया और टीम को जीत दिला दी. इस शानदार जीत के बाद जश्न तो बनता ही है और टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने ही स्टाइल में मैच जीतने की खुशी में ड्रेसिंग रूम में खूब जश्न भी मनाया. टीम इंडिया के इस ऑफ्टर मैच सेलिब्रेशन के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी देखे जा रहे हैं. खुद कप्तान शिखर धवन ने भी साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न का एक वीडियो शेयर किया है. इसके अलावा अक्षर के छक्का जड़ते ही टीम में दौड़ी खुशी की लहर का वीडियो बीसीसीआई ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अक्षर ने छक्का जड़ा स्टैंड में बैठे सभी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे. वहीं श्रेयर अय्यर तो हाथ में बल्ला लेकर ही उछलने लगे. मैच जीतकर पवेलियन लौटते अक्षर पटेल को टीम के सभी खिलाड़ियों ने गले लगाया. खुद कोच राहुल द्रविड़ ने अक्षर को गले लगाया और मैदान पर ही उनकी जमकर तारीफ की. इसके बाद जब अक्षर और सिराज ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो वहां भी उन्हें सभी ने बधाई दी. सिराज वीडियो में कहते नजर आए कि जज्बात बहुत हाई थे. अक्षर जितना पंप था उसे देख मन कर रहा था मैं भी एक छक्का लगा दूं, लेकिन सही यही था कि मैं उन्हें सिंगल लेकर स्ट्राइक दूं. जीत के जश्न के इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

वहीं धवन ने जो वीडियो अपलोड किया उसमें वो पूरी टीम के साथ हैं. जीत की खुशी जाहिर कर रहे हैं. कप्तान के साथ टीम के सभी खिलाड़ी जोर शोर से एक ही धुन में come on! come on! कहते नजर आए. वीडियो देखकर टीम इंडिया के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. कुछ लोग जहां मैच में खेली गई अक्षर की तारीफ कर रहे हैं. तो कुछ टीम इंडिया की इस जीत को लेकर कह रहे हैं कि ये जीत खास तो है पर इतनी बड़ी भी नहीं है. जब कि रोहित और कोहली फैन क्लब के लोग अपने स्टार्स को मिस करते दिखे.

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वेल डन बापू तुम्हारी बैटिंग भी कमाल है.' जब कि एक अन्य यूजर ने कहा कि मैच बहुत ही शानदार था, मैच देखकर मजा आ गया. बहुत-बहुत मुबारक इंडिया, जबरदस्त बैटिंग अक्षर पटेल.एक शख्स ने तो अक्षर की तुलना धोनी से भी कर डाली और कहा कि टीम में नंबर 7 पर खेलने वाले खिलाड़ी ही मैच विनर बनते हैं, जैसे हमारे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे.

ये भी पढ़ें: अक्षर पटेल ने तोड़ा धोनी का 17 साल पुराना रिकॉर्ड, कपिल देव के बाद ऐसा कारनामा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement