Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

24 घंटे के अंदर फिर हुआ टीम इंडिया का ऐलान, अब रॉबिन उथप्पा को बनाया गया कप्तान

पिछले 24 घंटे में दोबारा भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हुआ है. इस बार रॉबिन उथप्पा को कप्तानी मिली है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

Latest News
24 घंटे के अंदर फिर हुआ टीम इंडिया का ऐलान, अब रॉबिन उथप्पा को बनाया गया कप्तान

hong kong sixes tournament 2024

Add DNA as a Preferred Source

टीम इंडिया के लिए अक्टूबर का महीना काफी खास होने वाला है. क्योंकि टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज खेलनी है. न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. हालांकि 24 घंटे के अंदर ही दोबारा टीम इंडिया का ऐलान हुआ है और इस टीम में रॉबिन उथप्पा को कप्तान बनाया गया है. आइए जानते हैं कि इस टीम इंडिया में किन खिलाड़ियों को मौका मिला है और जानते हैं कि क्यों अचानक नई टीम की घोषणा हुई है. 

आपको बता दें कि हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस टूर्नामेंट 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है. इस टूर्नामेंट के लिए रॉबिन उथप्पा को कप्तान बनाया गया है. हालांकि इस टीम के लिए सिर्फ 7 खिलाड़ियों को चुना गया है. भारत ने आखिरी बार साल 2005 में हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस टूर्नामेंट का खिताब जीता था. उसके बाद से टीम इसकी ट्रॉफी नहीं जीत सकी. वहीं इस बार टीम इंडिया टूर्नामेंट की ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर सकती है. 

कब होगा टूर्नामेंट का आगाज

गौरतलब है कि हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस टूर्नामेंट 2024 का आगाज 1 नवंबर से होने वाला है. हालांकि उसके दो दिन बाद ही टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच खेला जाएगा और दोनों 1 नवंबर को एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं.

सचिन समेत कई दिग्गज ले चुके हैं हिस्सा

गौरतलब है कि हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में इससे पहले सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले चुके हैं. एमएस धोनी, शेन वॉर्न, वसीम अकरम, सनथ जयसूर्या, अनिल कुंबले, उमर अकमल, ग्लेन मैक्सवेल, डेमियन मार्टिन और शोएब मलिक जैसे खिलाड़ी भी टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखा चुके हैं.  

हांगकांग टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया

रॉबिन उथप्पा (कप्तान), स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी, शाहबाज नदीम, केदार जाधव, भरत चिपली और श्रीवत्स गोस्वामी.


यह भी पढ़ें-  IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का कैसा है पूरा शेड्यूल, यहां देखें वेन्यू और स्क्वाड


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement