Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

T20 World Cup की जीत ने सभी नए पुराने खिलाड़ियों को किया भावुक, बोले- Thank you team india

T20 World Cup 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को टी20 विश्व कप खिताब जीत लिया है. इस जीत से पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है. इसके साथ ही कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.

Latest News
T20 World Cup की जीत ने सभी नए पुराने खिलाड़ियों को किया भावुक, बोले- Thank you team india
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है.  17 साल बाद मिली इस जीत से देशभर में फैंस खुश हैं. टीम इंडिया की इस जीत पर फैंस ने देर रात तक जश्न मनाया है. फैंस लगातार सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को जीत की बधाई दे रहे हैं. मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी समाप्त हो गया. भारत की जीत पर नए से लेकर पुराने खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया देते हुए टीम इंडिया को धन्यावाद कहा. 

प्लेयर नहीं तो कोच के रूप में बना चैंपियन
ट्रॉफी जीतने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा, एक खिलाड़ी के तौर पर मैं ट्रॉफी नहीं जीत सका, लेकिन मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. मैं काफी भाग्यशाली था कि मुझे एक टीम को कोचिंग देने का मौका दिया गया, मैं भाग्यशाली हूं कि इस टीम ने मेरे लिए यह ट्रॉफी जीतना संभव बनाया. ये एक काफी शानदार एहसास है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा वह व्यक्ति होंगे जिन्हें वो सबसे ज्यादा मिस करेंगे. 


ये भी पढ़ें-विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी लिया टी20I से संन्यास, बोले - Goodbye कहने का सही समय


इस अमूल्य जन्मदिन उपहार के लिए धन्यवाद 
भारत की इस जीत पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को बधाई दी. साथ ही उन्होंने टीम इंडिया को एक अमूल्य जन्मदिन उपहार के लिए भी धन्यवाद दिया. बता दें कि धोनी 7 जुलाई को 43 साल के हो जाएंगे.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया,"विश्व कप चैम्पियन 2024. मेरी दिल की धड़कनें तेज हो गई थी. शांतिचित्त होकर, आत्मविश्वास बनाये रखकर शानदार प्रदर्शन किया. देश में और दुनिया भर में सभी भारतीयों की ओर से विश्व कप घर लाने की बधाई. जन्मदिन के शानदार उपहार के लिये धन्यवाद."

भारत की उपलब्धियों में जुड़ा चौथा सितारा
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी भारतीय टीम की जीत के बाद ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया और कहा देश ने अपनी क्रिकेट उपलब्धियों में चौथा सितारा जोड़ा है. यह 1983, 2011, 2007 के बाद ऐतिहासिक जीत है.

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement