Advertisement

ZIM vs SCO Live Streaming: इस मैच से होगा सुपर 12 का समीकरण तय, जानें कहां देखें Live

T20 World Cup 2022 ZIM vs SCO Live Streaming: वर्ल्डकप 2022 के आखिरी क्वालीफायर मुकाबले में जीतने वाली टीम अगले दौर में जगह बनाएगी.

ZIM vs SCO Live Streaming: इस मैच से होगा सुपर 12 का समीकरण तय, जानें कहां देखें Live

ZIM vs SCO Live Streaming and live telecast

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: T20 World Cup 2022 के क्वालीफायर्य का आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा. ग्रुप A से श्रीलंका और नीदरलैंड्स ने सुपर 12 में जगह बना ली है अब ग्रुप बी का फैसला शुक्रवार को होने वाले दोनों मुकाबलों पर निर्भर करेगा. जो भी टीम जीतेगी उसे अगले दौर में जगह मिलेगी. ग्रुप B में अभी तक आयरलैंड, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड ने एक-एक मुकाबले जीते हैं. ऐसे में T20 World Cup 2022 के इन दोनों मुकाबलों पर सभी की नजर रहने वाली है क्योंकि दो में से एक टीम भारत के ग्रुप में जाएगी.

T20WC22: श्रीलंका-नीदरलैंड्स Super 12 में, जानें किस टीम का भारत से होगा मुकाबला

होबार्ट के बेलेरिव ओवल में दोपहर 1.30 बजे से वर्ल्ड कप (T20 WC 2022) के आखिरी क्वालीफायर मुकाबले में ZIM और SCO की टीमें मैदान पर उतरेंगी. इस ग्रुप में सभी टीमों ने एक एक मुकाबला जीता है लेकिन स्कॉटलैंड बेहतर रन रेट के साथ शीर्ष पर बनी हुई है. 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मुकाले खेले जाएंगे. जहां पहले से ही भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड समेत कई दिग्गज टीमें शामिल हैं. पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी तो दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड का सामना अफगानिस्तान से होगा. 

कहां देख सकते हैं ZIM vs SCO का लाइव मैच

भारत में मौजूद क्रिकेट फैंस भी इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देखा जा सकता है. इसके अलावा हॉटस्टार पर आप इस मैच की Live Streaming का भी लुत्फ उठा सकते हैं. 

गावस्कर ने बताया कैसे कार्तिक के साथ पंत को मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह

कहां खेला जाएगा ZIM vs SCO का मुकाबला

होबार्ट शहर में स्थित बेलेरिव ओवल ये मुकाबला खेला जाएगा. इस मैदान पर अभी तक ग्रुप B के सभी मुकाबले खेले गए हैं. चारों टीमों ने अब तक अप्रत्याशित प्रदर्शन किया है ऐसे में किसी को भी जीत का दावेदार नहीं बताया जा सकता है.

कब खेला जाएगा ZIM vs SCO का मुकाबला

भारतीय समयानुसार ये मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया में से यह मुकाबला शुक्रवार को शाम 7 बजे से शुरू होगा.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement