Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

T20 World Cup 2022, SL vs NAM: कुछ ही देर में शुरू होगा वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला, जानें पूरी डिटेल्स

T20 World Cup 2022 SL vs NAM Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया के समय के मुताबिक यह मुकाबला शनिवार को ही दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगा.

T20 World Cup 2022, SL vs NAM: कुछ ही देर में शुरू होगा वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला, जानें पूरी डिटेल्स

SL vs NAB T20 World Cup 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 2014 T20 World Cup की चैंपियन श्रीलंका अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत नामीबिया के साथ करेगी.ये मुकाबला जिलॉन्ग के सिमंड्स स्टेडियम में सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. पहले दिन वर्ल्ड कप में दो मुकाबले खेले जाएंगे. दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम का सामना यूएई से होगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. पहले दिन खेलने वाली चारों टीम ग्रुप A में शामिल हैं और दोनों मुकाबले एक ह मैदान पर खेले जाएंगे. 

Ind vs Pak Match से पहले बाबर आजम का केक काट रहे रोहित शर्मा, देखें तस्वीरें

T20 वर्ल्ड कप 2022 में 16 से 21 अक्टूबर तक क्वालीफाइंग राउंड खेले जाएंगे, जिसमें श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी दो विश्व विजेता टीमें शामिल हैं. दोनों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. इनके अलावा स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स, नामीबिया, यूएई, जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीमें क्वालीफायर खेलेंगे. दोनों ग्रुप्स से टॉप दो टीमें सुपर 12 में पहुंचेंगी. 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मुकाबले खेले जाएंगे, जहां दो ग्रुप्स हैं. ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम हैं तो ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं. 

कहां देख सकते हैं SL vs NAM का लाइव मैच

भारत में क्रिकेट मैच इस मुकाबला का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देख सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके पास फोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी है तो हॉटस्टार पर आप इस मैच की Live Streaming देख सकते हैं.  

ये है T20 World Cup 2022 की सबसे मजबूत टीम, इस वजह से नहीं है इसका कोई सानी

कहां खेला जाएगा SL vs NAM का मुकाबला

विक्टोरिया में स्थित जिलॉन्ग के सिमंड्स स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा. इस मैदान पर अभी तक एक ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया है जहां श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीम 2017 में आमने सामने हुई थीं. इस स्टेडियम में लगभग 50 हजार दर्शक एक साथ मैच देख सकते हैं. 

कब खेला जाएगा SL vs NAM का मुकाबला

भारतीय समयानुसार ये मुकाबला सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया में से यह मुकाबला रविवार को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement