Advertisement

SL vs IRE Live Streaming: श्रीलंका की होगी अग्निपरीक्षा, क्या पार कर पाएगी आयरलैंड की चुनौती? जानें कहां देखें live

T20 World Cup 2022 SL vs IRE Live Streaming: होबार्ट में आयरलैंड ने 3 मैच खेले हैं और दो में जीत हासिल की है जबकि श्रीलंका ने यहां कोई मैच नहीं खेला.

SL vs IRE Live Streaming: श्रीलंका की होगी अग्निपरीक्षा, क्या पार कर पाएगी आयरलैंड की चुनौती? जानें कहां देखें live

SL vs IRE Live Streaming and live telecast details

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: T20 World Cup 2022 के क्वालीफायर्स में खराब शुरुआत के बाद जीत की पटरी पर लौटी श्रीलंका एशिया कप के कारनामे को दोहराना चाहेगी. हाल ही में एशिया कप 2022 में श्रीलंका को पहले ही मुकाबले में अफगानिस्तान से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. लेकिन उसके बाद श्रीलंकाई टीम ने भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों के हराकर एशिया कप का ताज हासिल किया. रविवार को होबार्ट में श्रीलंका उसी प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. सुपर 12 में उन्हें सबसे पहले आयरलैंड की चुनौती का सामना करना है. जिसने दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर अगले दौर में जगह बनाई है. 

T20 World Cup Points table: दिलचस्प हो चला है 'महायुद्ध', देखें पूरी अंक तालिका

जिस तरह से आयरलैंड ने ग्रुप B में प्रदर्शन किया था, उसे देखते हुए दसुन शनाका की अगुवाई वाली टीम उन्हें हल्के में नहीं ले सकती है. हालांकि दोनों टीमें सिर्फ दो बार आमने-सामने हुई हैं और दोनों बार श्रीलंका को जीत मिली है. लेकिन हालिया फॉर्म ऐसा है कि श्रीलंका किसी भी टीम से हार भी सकती है और किसी भी बड़ी टीम को हराने का दम रखती है. टी20 के पिछले 5 मुकाबलों में आयरलैंड को तीन जीत मिली है तो श्रीलंका ने चार मुकाबले जीते हैं. 

कहां देख सकते हैं SL vs IRE का लाइव मैच

इस रोमांचक मुकाबले को भारत में मौजूद क्रिकेट फैंस भी देख सकते हैं. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देखा जा सकता है. इसके अलावा हॉटस्टार पर आप इस मैच की Live Streaming का भी लुत्फ उठा सकते हैं.

बदले के इरादे से मेलबर्न में उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच से जुड़ी डिटेल्स

कहां खेला जाएगा SL vs IRE का मुकाबला

SL vs IRE का मुकाबला होबार्ट में 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मैदान पर लगभाग 20 हजार दर्शक एक साथ मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इस मैदान की पिच अभी तक असमान उछाल रही है और विविधता वाले गेंदबाज ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं. इस मैदान पर आयरलैंड ने तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें दो जीत मिली है और जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें हार झेलनी पड़ी थी.  

कब खेला जाएगा SL vs IRE का मुकाबला

रविवार, 23 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार ये मुकाबला सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया में यह मैच रविवार को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement