Advertisement

T20 WC 2022 IND vs PAK: रोहित-राहुल नहीं, कोहली को इस बल्लेबाज के साथ बैटिंग करने में आता है मजा

एशिया कप 2022 में हांगकांग और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में Surya Kumar Yadav के साथ Virat Kohli ने शानदार साझेदारी की थी.

T20 WC 2022 IND vs PAK: रोहित-राहुल नहीं, कोहली को इस बल्लेबाज के साथ बैटिंग करने में आता है मजा

Virat Kohli Surya Kumar Yadav Partnership 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) के साथ बल्लेबाजी करते समय सहायक की भूमिका निभाने में कोई परेशानी नहीं है. खास बात यह हैं खुद सूर्यकुमार ने कोहली को अपने तरीके से खेलने का सुझाव दिया और यह तरीका टीम के लिए फायदेमंद रहा है. कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट लाइव’ में सूर्यकुमार को ‘बैलेस्टिक (एक प्रकार का मिसाइल)’ करार देते हुए कहा, "SKY (सूर्यकुमार) के साथ बल्लेबाजी करना शानदार रहा है. भारत के इस पूर्व कप्तान ने कहा, "उनकी स्किल और क्षमता के कारण साथ में बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आता है.

हर मैच के लिए अलग होगी प्लेइंग 11! मैच से पहले रोहित ने किया बड़ा ऐलान

वह सिर्फ यह पूछते हैं कि गेंद विकेट से कैसे आ रही है और फिर, दो-तीन गेंदों के भीतर परिस्थितियों को समझ कर उसके मुताबिक खेलते हैं. दोनों की साझेदारी में वह खुद जोखिम उठाने के लिए जाते हैं तब मेरा रोल बस क्रीज पर एक छोर संभालना होता है. ऐसे में जब मैं उनके साथ बल्लेबाजी करता हूं तो मैं अलग तरह की भूमिका निभाता हूं. मैं इस भूमिका का लुत्फ उठाता हूं क्योंकि यह टीम के लिए फायदेमंद रहता है."

विराट-सूर्या की जोड़ी सब पर भारी!

कोहली और सूर्यकुमार ने पिछले महीने हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 10.2 ओवर में 104 रन की साझेदारी की थी जिससे भारतीय टीम ने 187 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था. भारतीय टीम ने पिछले 9 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का कोई खिताब नहीं जीत सकी है और कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम रोहित की अगुवाई में पहली बार विश्व कप में उतर रही है. 

मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 89 रन से दी मात

रोहित के साथ तालमेल के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, "हमारी चर्चा हमेशा इस बात पर होती है कि हम बड़े टूर्नामेंट कैसे जीतें और हम उसी के मुताबिक योजना बनाते हैं और तैयारी करते हैं. जब से मैं टीम में वापस आया हूं, माहौल बहुत अच्छा है. जब टीम के अंदर अच्छा माहौल होता है तो आप कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं. इसलिए हमारी समझ और खेल के प्रति नजरिया हमेशा एक जैसा रहा है. हम हमेशा खामियों को दूर करने की दिशा में काम करते हैं, चाहे वे कितनी भी छोटी हों. हम ऐसे पहलुओं को मजबूत करते हैं और आगे बढ़ते हैं."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement