Advertisement

सतीश पुनिया को इंचार्ज बेंगलुरू मेयर चुनाव, राम माधव बेंगलुरू मेयर चुनाव के प्रभारी, विनोद तावड़े केरल के चुनाव प्रभारी बनाए गए, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का बड़ा फैसला, चंडीगढ़ मेयर चुनाव के प्रभारी बने विनोद तावड़े, संगठन महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे | BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज बैठक बुलाई, BJP कार्यालय में सुबह 10 बजे से बैठक होगी | भारत ने राजनयिकों परिवारों को वापस बुलाया, बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले तनाव, भारतीय उच्चायोग ढाका में काम करता रहेगा | ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी, बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले तनाव बढ़ा, हमें ग्रीनलैंड की आवश्यकता- डोनाल्ड ट्रंप, ग्रीनलैंड में ट्रंप के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे, हमारा देश बिकाऊ नहीं, के नारे लगाए गए

SMAT 2022 Final: मुंबई को आखिरी 2 ओवर में चाहिए थे 23 रन और सरफराज ने छीन ली हिमाचल से जीत

SMAT 2022 Final, MUM vs HP: सैयद मुश्ताक अली ट्ऱॉफी के फाइनल में मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को हराकर खिताब जीत लिया है. मुंबई ने पहली बार ट्रॉफी जीती है.

SMAT 2022 Final: मुंबई को आखिरी 2 ओवर में चाहिए थे 23 रन और सरफराज ने छीन ली हिमाचल से जीत

smat 2022 sarfaraz khan 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने हिमाचल प्रदेश (SMAT 2022) को 3 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है.पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल प्रदेश ने मुंबई के सामने 144 रन का लक्ष्य रखा था. मुंबई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही लेकिन सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की धुआंधार पारी की बदौलत मुंबई की टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया है. मुंबई ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है. एक वक्त तक हिमाचल प्रदेश की जीत पक्की लग रही थी लेकिन 19वें ओवर में आखिरी ओवरों में सरफराज ने अपनी बल्लेबाजी से टीम की जीत पक्की कर दी.

सस्ते में निपटे पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे 
144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही और दोनों ओपनर सस्ते में आउट हो गए थे. पृथ्वी शॉ 11 और कप्तान रहाणे एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए और मुंबई की हालत खराब थी. इसके बाद यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत हालत में पहुंचाया था लेकिन फिर पहले जायसवाल (28 गेंद में 27 रन) और फिर श्रेयस अय्यर 26 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हो गए. इस वक्त तक हिमाचल प्रदेश की स्थिति काफी मजबूत थी.  

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल की 4 टीमें तय, कौन किससे भिड़ेगा और कहां होगा महामुकाबला जानें सारी डिटेल

मुंबई की जीत के हीरो रहे सरफराज खान 
चार विकेट गिरने के बाद मुंबई की टीम भी बिखर गई थी और अगले तीन विकेट भी जल्दी-जल्दी गिर गए थे. शिवम दुबे 7 रन, अमन हकीम 6 रन और शम्स मुलानी 2 रन बनाकर आउट हो गए थे और मुंबई मुश्किल में लग रही थी. आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 23 रन की जरूरत थी और हिमाचल के पास मैच जीतने का मौका था. हालांकि सरफराज ने 19वें ओवर में अभिनय की गेंदों पर खूब रन बनाए और मैच पलट दिया. 19 वें ओवर में 17 रन बन गए और अगले ओवर में तनुष कोत्यान ने पहले दो रन और फिर छक्का लगाकर अपनी टीम को चैंपियन बना दिया.

यह भी पढ़ें: गिरते-लड़ते सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान, बांग्लादेश को हराकर भारत को पछाड़ा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement