Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Paris Paralympics 2024: सुमित अंतिल ने पैरालंपिक में रचा इतिहास, रिकॉर्डतोड़ फेंका भाला, जीता लगातार दूसरी बार गोल्ड

सुमित अंतिल ने अपनी दूसरी कोशिश में ही 70.59 मीटर दूर भाला फेंका, और गोल्ड मेडल अपने खाते में कर लिया. उनका ये थ्रो F64 वर्ग के अंतर्गत पैरालंपिक गेम्स का अब तक का सबसे बढ़िया थ्रो है.

Latest News
Paris Paralympics 2024: सुमित अंतिल ने पैरालंपिक में रचा इतिहास, रिकॉर्डतोड़ फेंका भाला, जीता लगातार दूसरी बार गोल्ड

Sumit Antil

Add DNA as a Preferred Source

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. अब सुमित अंतिल ने मेन्स जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने ये मेडल एफ 64 वर्ग कैटेगरी में जीता है. सुमित ने अपनी दूसरी कोशिश में ही 70.59 मीटर दूर भाला फेंका, और गोल्ड मेडल अपने खाते में कर लिया. उनका ये थ्रो F64 वर्ग के अंतर्गत पैरालंपिक गेम्स का अब तक का सबसे बढ़िया थ्रो है. इस तरह से उन्होंने पैरालंपिक गेम्स के जैवलिन थ्रो का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

बैडमिंटन में मिला भारत को एक ब्रॉन्ज
साथ ही बैडमिंटन में भारत के खाते में एक ब्रॉन्ज मेडल आया है. दरअसल, बैडमिंटन की वूमेन्स सिंगल्स SH6 प्रतिस्पर्धा में नित्या श्री सिवन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. उन्होंने ये ब्रॉन्ज इंडोनेशिया की रीना मार्लिना को 21-14, 21-6 से हराकर अपने नाम किया. नित्या श्री सिवन मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली है. 

इससे पहले भी सुमित जीत चुके हैं गोल्ड
भारत के खाते में इन दोनों मेडल के आते ही कुल पदकों की संख्या 15 हो गई है. इस समय भारत के खाते में तीन गोल्ड, पांच सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल हैं. सुमित अंतिल की बात करें तो उन्होंने पिछली बार  टोक्यो पैरालंपिक में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. वो भारत के लिए दो गोल्ज जीतने वाले पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर बन चुके हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement