Advertisement

Steve Smith Century: स्टीव स्मिथ ने जड़ा 36वां शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़ दिया है. पिछले 5 टेस्ट मैच में ये उनका चौथा शतक है. वही इस शतक के साथ स्मिथ ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है.

Latest News
Steve Smith Century: स्टीव स्मिथ ने जड़ा 36वां शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
Add DNA as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने लगातार टेस्ट में शतक जड़कर कमाल कर दिया है. सीरीज के दूसरे टेस्ट में स्मिथ ने 191 गेंदों में सेंचुरी लगाई.  ये उनके टेस्ट करियर का 36वां शतक हैं. इस शतक के साथ ही स्मिथ ने कई बड़े रिकॉर्ड पर अपना कब्जा कर लिया है. 

स्मिथ ने शतकों के मामले में जो रुट और राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है. वही सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने की लिस्ट में स्मिथ ने रोहित के बराबर आ गए है. उनके भी तीनों प्रारुप में मिलाकर 48 शतक हो गए हैं. 

स्मिथ और कैरी ने जड़ा शतक

स्टीव स्मिथ ने दूसरे टेस्ट में 239 गेंदों पर 120 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 1 छक्के लगाए. उनके अलावा एलेक्स कैरी ने भी श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ दिया है.

जो उनके करियर की दूसरी सेंचुरी है. कैरी 156 गेंदों पर 139 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने इस पारी के दौरान 13 चौके और 2 छक्के लगाए हैं. 

एशिया में सर्वाधिक टेस्ट शतक (गैर-एशियाई बल्लेबाजों के लिए)

एलिस्टर कुक (इंग्लैंड) - 9 
जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) - 8 
जो रूट (इंग्लैंड)- 7 
केन विलियमसन (न्यूज़ीलैंड) - 7 
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 7

सबसे तेज 36 टेस्ट शतक (पारी के हिसाब से)
रिकी पोंटिंग- 200
स्टीव स्मिथ - 206*
कुमार संगकारा- 210
सचिन तेंदुलकर- 218


एशिया में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन

1911* - स्टीव स्मिथ
1889 - रिकी पोंटिंग
1799 - एलन बॉर्डर
1663 - मैथ्यू हेडन
1580 - उस्मान ख्वाजा

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement