Advertisement

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा करने वाले बने चौथे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के बीच टेस्ट में 10 हजार रन पूरे कर लिए. जिसके साथ ही वो ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.

Latest News
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा करने वाले बने चौथे खिलाड़ी
Add DNA as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में बड़ा कारनामा कर दिया. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1 रन बनाते ही इतिहास रच दिया. स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं. फैब 4 में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए.

ये कारनामा विराट और विलियमसन भी नहीं कर सके हैं. यहीं नहीं शतकों के मामले में भी स्मिथ इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों से आगे निकल गए. 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 10 हजार रन पूरे करने से चूक गए थे. वो सिडनी टेस्ट तक 9999 रन ही बन सके थे. स्मिथ को 10 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 1 रन की जरुरत थी.

 

जैसे ही श्रीलंका के खिलाफ 1 पहले टेस्ट में स्मिथ ने 1 रन पूरा किया. वैसे ही स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 10 हजार रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए. वही ओवर ऑल वो ऐसा करने वाले दुनिया के 15वें बल्लेबाज हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से पहले रिंकी पोंटिग, एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ ही टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार के आंकड़े से पार पहुंच सके हैं.  पोंटिग ने टेस्ट क्रिकेट में 13378 रन बनाए है. वही बॉर्डर ने 11174 रन और स्टीव वॉ ने 10997 रन बनाए हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement