Advertisement

Steve Smith: एक ही दिन में स्टीव स्मिथ ने दिग्गजों को दी मात, डॉन ब्रैडमैन के बाद बाबर आजम को दी पटखनी

ICC Ranking: ऑस्ट्रेलिय के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के लिए आज का दिन लकी है. उन्होंने डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ा और अब बाबर आजम को पछाड़ दिया. 

Steve Smith: एक ही दिन में स्टीव स्मिथ ने दिग्गजों को दी मात, डॉन ब्रैडमैन के बाद बाबर आजम को दी पटखनी

steve smith beats babar azam in ICC Rankings

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईसीसी रैंकिंग (ICC Ranking) में आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का जलवा दिखा है. उन्होंने टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम को पछाड़कर नंबर 2 की पोजिशन पर कब्जा कर लिया है. टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया के सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अभी भी टॉप पर बने हुए हैं. ईशान किशन और दीपक हुड्डा को भी अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है और उनकी रैंकिंग बेहतर हुई है. हार्दिक पंड्या की भी टॉप 50 में वापसी हुई है. 

Steve Smith ने पछाड़ा बाबर आजम को 
टेस्ट की बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पछाड़ दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मैच विनिंग पारी खेलने का फायदा रैंकिंग में मिला है और अब वह नंबर 2 पर पहुंच गए हैं. बाबर आजम एक पायदान नीचे नंबर 3 पर हैं. टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर मार्नस लाबुशेन हैं. 

यह भी पढ़ें: सिडनी में स्मिथ ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, विराट कोहली को भी पछाड़ा

ICC T20 Ranking Suryakumar Yadav
टी20 रैंकिंग में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप रहने के बाद भी सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार है. सूर्या टॉप पर काबिज हैं जबकि ईशान किशन को 37 रनों की तेज-तर्रार पारी और दीपक हुड्डा को तूफानी 41 रनों की पारी का फायदा रैंकिंग में भी हुआ है. ईशान 10 पायदान की छलांग लगाकर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि हुड्डा 40 पायदान ऊपर 97वें स्थान पर पहुंच गए हैं. श्रीलंका के साथ  टी20 सीरीज के कप्तान हार्दिक पंड्या 50वें नंबर पर हैं. 

यह भी पढ़ें: 17 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, जय शाह ने किया बड़ा ऐलान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement