Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

CSK के धाकड़ बल्लेबाज Shivam dube ने मुंबई में खरीदें 2 आशियानें, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Shivam dube: सीएसके के सबसे अच्छे ब्ल्लेबाजों में से एक शिवम दुबे ने हाल ही में मुंबई में 2 अपार्टमेंट खरीदें हैं. आइए जानते है कि क्या है इसकी कीमत

Latest News
CSK के धाकड़ बल्लेबाज Shivam dube ने मुंबई में खरीदें 2 आशियानें, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Shivam dube

Add DNA as a Preferred Source

IPL में CSK टीम के धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे ने मुंबई में अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा में डीएलएच एन्क्लेव में कुल 9,603 वर्ग फुट के दो अपार्टमेंट खरीदे हैं. खबर है कि ये डील अभी हाल फिलहाल मं ही हुई हैं.  SquareYards के द्वारा की गई समीक्षा के आधार पर क्रिकेटर शिवम दुबे ने मुंबई के अंधेरी पश्चिम क्षेत्र के ओशिवारा में 27.50 करोड़ रुपये में दो अपार्टमेंट खरीदे हैं. 

17वीं और 18वीं मंजिल पर है घर
प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट के आधार पर ये दोनों अपार्टमेंट डीएलएच एन्क्लेव नामक आवासीय परियोजना की 17वीं और 18वीं मंजिल पर स्थित हैं.  इन दोनों अपार्टमेंट्स का 4,200 वर्ग फुट है तथा बालकनी का क्षेत्रफल 3,800 वर्ग फुट है, जिससे कुल क्षेत्रफल 9,603 वर्ग फुट हो जाता है. इतना ही नहीं इस अपार्टमेंट्स के साथ तीन पार्किंग स्थल देव लैंड एंड हाउसिंग लिमिटेड से खरीदे गए हैं. 

20 जून को हुआ लेन-देन
यह लेन-देन 20 जून 2025 को रजिस्टर्ड किया था. इस रजिस्ट्री का कुल 1.65 करोड़ का स्टाम्प शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क का भुगतान किया जा चुका हैं. स्क्वायरयार्ड्स के अनुसार, अंधेरी पश्चिम, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, लिंक रोड, एसवी रोड और वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मेट्रो लाइन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. यहीं वजह से है कि यहां पर बड़े-बड़े सेलीब्रिटी रहना पसंद करते हैं. 

2024 टी-20 विश्वकप टीम का थे हिस्सा
यहां पर कोमेडियन कपिल शर्मा,  गायक मीका सिंह और दिवंगत अभिनेता इरफान खान भी घर हैं. बता दें कि शिवम दुबे, घरेलू क्रिकेट में  मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं, वही आईपीएल में वह सीएसके तरफ से खेतहैं. इन्होंने 2019 से अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरूआत की थी, 2024 में जीतने वाली टी-20 टीम का ये हिस्सा थें. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement