Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Abhishek Sharma Century: हैदराबाद में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, महज 40 गेंदों में शतक जड़कर ऐसे किया सेलिब्रेशन-Video

Abhishek Sharma Century: पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने महज 40 गेंदों में शतक जड़ दिया है और इस तरह सेलिब्रेशन किया है.

Latest News
Abhishek Sharma Century: हैदराबाद में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, महज 40 गेंदों में शतक जड़कर ऐसे किया सेलिब्रेशन-Video

Abhishek Sharma Century

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक जड़ दिया है. उन्होंने महज 40 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की है और इस तरह सेलिब्रेशन किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसी के साथ ही अभिषेक ने आईपीएल इतिहास का अपना पहला शतक भी जड़ दिया है. इतना ही नहीं अभिषेक ने इस शतक के साथ कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी बना दी है. 

अभिषेक शर्मा ने जड़ा शतक

पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिशेक शर्मा ने 40 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए. आईपीएल इतिहास में उन्होंने अपना पहला शतक भी पूरा कर लिया है. इस शतक को जड़ने के बाद उन्होंने काफी शानदार तरीके से इसका सेलिब्रेशन किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

आईपीएल में सबसे तेज शतक (गेंदों लिहाज से)

30 - क्रिस गेल (आरसीबी) बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013
37 - यूसुफ पठान (आरआर) बनाम एमआई, मुंबई बीएस, 2010
38 - डेविड मिलर (पीबीकेएस) बनाम आरसीबी, मोहाली, 2013
39 - ट्रैविस हेड (एसआरएच) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024
39 - प्रियांश आर्य (पीबीकेएस) बनाम सीएसके, मुल्लापुर, 2025
40 - अभिषेक शर्मा (एसआरएच) बनाम PBKS, हैदराबाद, 2025*

आईपीएल में हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

185 - जे बेयरस्टो, डी वार्नर बनाम आरसीबी, 2019
171 - अभिषेक शर्मा, टी हेड बनाम पीबीकेएस, 2025
167 - अभिषेक शर्मा, टी हेड बनाम एलएसजी, 2024
160 - जे बेयरस्टो, डी वार्नर बनाम पीबीकेएस, 2020

आईपीएल में पहले 10 ओवर के बाद सबसे बड़ा स्कोर

167/0 (9.4) - एसआरएच बनाम एलएसजी, हैदराबाद, 2024
158/4 - एसआरएच बनाम डीसी, दिल्ली, 2024
148/2 - एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
143/0 - एसआरएच बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद, 2025*
141/2 - एमआई बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2024

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement