स्पोर्ट्स
SRH vs LSG Head to Head: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होनी है. यहां जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े कैसे हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 7वां मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है. टीम ने आरआर के खिलाफ 286 रन बनाए थे. हालांकि इस बार एसआरएच 300 रनों का भी आंकड़ा पार कर सकती है. हालांकि दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है. आइए जानते हैं कि हैदराबाद और लखनऊ में किस टीम का पलड़ा भारी है. यहां देखें दोनों टीमों के हेड टू हेट आंकड़े कैसे हैं.
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में एसआरएच और एलएसजी के बीच अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमें ने एक-एक मैच जीता था. हालांकि पिछली बार यानी आईपीएल 2024 में हैदराबाद ने लखनऊ को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. ऐसे में अब लखनऊ अपनी बेइज्जती का बदला लेना चाहेगी. लेकिन टीम के लिए जीत इतना आसान नहीं होगी.
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है और हैदराबाद एक मैच जीती है. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच केवल एक मैच खेला गया था, जिसे हैदराबाद ने अपने नाम किया था. इन आंकड़ों को देखने के बाद लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. अब देखना है कि क्या इस बार भी एलएसजी अपना दबदबा बनाए रखती है या हैदराबाद की टीम वापसी करती है.
ईशान किशन, अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकर और ईशान मलिंगा.
ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुध बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई.
यह भी पढ़ें- हैदराबाद-लखनऊ के इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाए अपनी परफेक्ट ड्रीम 11, इन्हें चुने अपना कप्तान-उपकप्तान
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.