Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Spain vs Argentina Final: स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खिताबी जंग, देखें किसके आंकड़े हैं बेस्ट

Spain vs Argentina Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच सोमवार 20 जुलाई की तड़के 12.30 बजे से शुरू होगा.

Latest News
Spain vs Argentina Final: स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खिताबी जंग, देखें किसके आंकड़े हैं बेस्ट

Spain vs Argentina Final (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच सोमवार 20 जुलाई की तड़के 12.30 बजे से शुरू होगा. इस फीफा में दोनों ही टीमों ने काफी दमदार प्रदर्शन किया है और फाइनल में अपनी जगह बनाई है. अर्जेंटीना ने पिछला वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीता था और अब वो अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. लेकिन स्पेन मेसी की टीम को हराकर खिताब अपने नाम करना चाहेग. हालांकि, दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है. 

अर्जेंटीना के दमदार रिकॉर्ड्स

  • अर्जेंटीना फुटबॉल टीम ने फीफा के इतिहास में 8 बार फाइनल मुकाबला खेला है और इस बार भी फाइनल खेलेगी. 
  • अर्जेंटीना ने तीन बार फीफा का खिताब अपने नाम किया है. टीम ने साल 1978, 1986 और 2022 में फीफा की ट्रॉफी अपने नाम की थी. 
  • इतना ही नहीं, अर्जेंटीना ने फीफा के इतिहास में 100 से अधिक मैच खेले हैं. 
  • हालांकि, अर्जेंटीना फीफा का 9वीं बार फाइनल खेलने मैदान पर उतरेगी और स्पेन के खिलाफ टीम को फाइनल में खेलने का अनुभव फायदा हो सकता है. टीम में लियोनल मेसी जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं, जिससे स्पेन को काफी खतरा हो सकता है. क्योंकि वो अपने दमदार प्रदर्शन से मैच का रुख कुछ मिनटों में ही बदल सकते हैं. 

FIFA 2026

बेहद शानदार हैं स्पेन के रिकॉर्ड्स

  • स्पेन ने इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे लंबे समय तक बिना हारे रहने के इटली के रिकॉर्ड (37 मैच) की बराबरी कर ली है. 
  • वर्ल्ड कप और यूरोपियन चैंपियनशिप में मिलाकर सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले और कभी न हारने वाले पांच यूरोपियन खिलाड़ी स्पेन के लिए खेलते हैं. एमरिक लापोर्ट (22), ओयारज़ाबल (20), फैबियन रुइज़ (16), मिकेल मेरिनो (14) और यमाल (14).
  • लामिन यामल स्पेन के लिए कभी कोई मैच नहीं हारे हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप और यूरो में मिलाकर कुल 12 मैच शुरू किए हैं और उन सभी में जीत हासिल की है. इन दोनों टूर्नामेंट में मैच शुरू करने वाले किसी भी यूरोपीय खिलाड़ी के मुकाबले यह 100% जीत का सबसे अच्छा रिकॉर्ड है. 
  • स्पेन वर्ल्ड कप के इतिहास में एक ही टूर्नामेंट में छह क्लीन शीट रखने वाली पहली टीम है.
Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement