Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

SL vs NZ: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर रच दिया इतिहास, 18 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में किया ये कमाल

Sri Lanka vs New Zealand Test Series: श्रीलंका ने गॉल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को पारी और 154 रन से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ ही मेजबान श्रीलंकाई टीम ने 18 साल बाद एक बड़ा कारनामा कर दिया है.

Latest News
SL vs NZ: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर रच दिया इतिहास, 18 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में किया ये कमाल

2006 के बाद श्रीलंका का यह टेस्ट क्रिकेट में सबसे बढ़िया साल है.

Add DNA as a Preferred Source

श्रीलंका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया है. सीरीज का आखिरी मुकाबला गॉल में खेला गया, जिसमें मेजबान श्रीलंका ने पारी और 154 रन से जीत हासिल की. मुकबले में न्यूजीलैंड की टीम फॉलोऑन खेलते हुए चौथे दिन (29 सितंबर) अपनी दूसरी पारी में 360 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने 18 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा कर दिया है.


ये भी पढ़ें: आईपीएल को लेकर BCCI ने जारी किया नया फरमान, राइट टू मैच से रिटेंशन रूल में हुए बदलाव 


2006 के बाद किया ये कमाल

इस साल श्रीलंका की यह छठी टेस्ट जीत रही, जो एक कैलेंडर ईयर में उनकी संयुक्त रूप से दूसरी सबसे ज्यादा जीत है. श्रीलंकाई टीम ने 2006 में 11 टेस्ट मैचों में 6 मुकाबले अपने नाम किए थे. यानी 18 साल बाद उनका टेस्ट क्रिकेट में यह सबसे अच्छा साल है. एक कैलेंडर ईयर में श्रीलंका की सबसे ज्यादा टेस्ट जीत की बात करें तो उन्होंने 2001 में 13 मैचों में 8 जीते थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल में जीते सभी टेस्ट मैच

श्रीलंका ने गॉल के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले सभी छह टेस्ट मैचों में बाजी मारी है. ऐसा किसी एक वेन्यू पर किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ दुनिया की कोई दूसरी टीम नहीं कर सकी है. एक वेन्यू पर किसी एक टीम के खिलाफ सभी छह टेस्ट मैच जीतना सचमुच एक बड़ी उपलब्धि है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ के वाका में पाकिस्तान के खिलाफ और साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरियन में सभी पांच-पांच टेस्ट जीते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement