Advertisement

सारा तेंदुलकर को ही डेट कर रहे हैं शुभमन गिल? एक साथ फिर नजर आए दोनों, आप भी देखें

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के अफेयर की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं. जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च के दौरान दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया.

सारा तेंदुलकर को ही डेट कर रहे हैं शुभमन गिल? एक साथ फिर नजर आए दोनों, आप भी देखें

shubman gill and sara tendulkar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? दोनों की रिलेशनशिप की खबरें आए दिन मीडिया में आती रहती हैं, लेकिन इस पर कभी भी मुहर नहीं लगी है. वजह है - इस रूमर्ड कपल ने कभी भी अपने रिश्तों को नहीं स्वीकारा. अब एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई में 2 नवंबर को वर्ल्डकप का मैच होना है. भारतीय टीम के स्टार ओपनर शुभमन भी मुंबई में हैं. मैच से पहले 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' के लॉन्च के दौरान शुभमन और सारा को एक साथ देखा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: बाबर आजम की पर्सनल चैट लीक मामले में शाहिद अफरीदी ने PCB चीफ को सुना दिया, बोले - आप अपने काम से काम रखें

कैमरा के सामने आते ही अलग हो गए सारा और शुभमन

शुभमन और सारा के इस वीडियो ने फिर से दोनों के अफेयर की खबरों को हवा दे दी है. इस वीडियो में दोनों एक साथ इवेंट से बाहर आते देखा जा सकता है. जैसे ही उनकी नजरें कैमरा पर पड़ी, दोनों अगल हो गए. सारा को रेड आउटफिट में देखा जा सकता है. वहीं शुभमन ब्लैक आउटफिट में हैं. कैमरा से बचने के लिए दोनों बारी-बारी से जियो वर्ल्ड प्लाजा इवेंट से बाहर निकले. 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

सारा से रिलेशनशिप की खबरों पर शुभमन की हां और ना

दिल दिया गल्लां S2 में शुभमन गिल बतौर गेस्ट पहुंचे हुए थे. इस शो की होस्ट सोनम बाजवा थीं. उन्होंने शुभमन से पूछा था कि क्या आप सारा को डेट कर रहे हैं? इस पर शुभमन ने साफ-साफ कोई जवाब नहीं दिया था. उन्होंने कहा, "शायद हां, शायद नहीं." इसके बाद शुभमन की बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप की खबरें उड़ी थीं. 

जियो वर्ल्ड प्लाजा के इवेंट में पहुंची बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां

शुभमन और सारा के अलावा जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं. कई क्रिकेटर्स भी इस इवेंट का गवाह बने. रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ पहुंचे थे. नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भी यहां मौजूद थे. वहीं रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रितेश देशमुख, जेनेलिया, सोनम कपूर, सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी भी इस इवेंट में पहुंची थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement