Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जी तोड़ मेहनत कर रहा भारतीय स्टार, स्टेडियम में अकेले लगाई दौड़, Video हो रहा वायरल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है. जिसकी तैयारी में उपकप्तान शुभमन गिल जुट गए हैं. हाल ही में गिल ने रणजी में कर्नाटक के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी.

Latest News
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जी तोड़ मेहनत कर रहा भारतीय स्टार, स्टेडियम में अकेले लगाई दौड़, Video हो रहा वायरल
Add DNA as a Preferred Source

भारत के स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने रणजी ट्रॉफी में शतक जड़कर फॉर्म में वापसी कर ली है. उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ मैच में शतक जड़ा था.  शुभमन इससे पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. उनके बल्ले से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बिल्कुल भी रन देखने को नहीं मिले थे.


जिसकी वजह से भारतीय टीम की टेंशन बढ़ी हुई थी. लेकिन उनके शतक के बाद सबने राहत की सांस ली है. हालांकि इसपर ही रुकने को राजी नहीं है. वो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कड़ी मेहनत में जुटे हुए हैं. 

वीडियो हो रहा वायरल

भारत को ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जी तोड़ मेहनत में जुटे हुए हैं. दरअसल शुभमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वो अकेले स्टेडियम में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. गिल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अपनी फिटनेस पर खूब मेहनत कर रहे हैं. 

 

शुभमन गिल 30 जनवरी को बंगाल के खिलाफ रणजी मैच खेलते हुए नजर आएंगे.  इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले गिल पर एक बार फिर सबकी नजर होगी.  आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उनको भारत का उपकप्तान बनाया गया है. 

2013 में भारत ने जीता था चैंपियंस ट्रॉफी 

भारत ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब एमएस धोनी के नेतृत्व में जीता था. वही विराट कोहली की कप्तानी में भारत को साल 2017 में फाइनल मुकाबलें में पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि इंडिया एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा करेगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement