Advertisement

Shubman Gill Love Story: शुभमन गिल का 'सारा' कनेक्शन रहा है खास, सचिन और सैफ की बेटी के साथ जुड़ चुका नाम

Shubman Gill Girlfriend: वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाले शुभमन गिल का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है.

Shubman Gill Love Story: शुभमन गिल का 'सारा' कनेक्शन रहा है खास, सचिन और सैफ की बेटी के साथ जुड़ चुका नाम

Shubman Gill Dating Sara Ali Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाने वाले शुभमन गिल (Shubman Gill 208) का बल्ला इन दिनों खूब चल रहा है. भारत बनाम न्यूजीलैंड (Ind Vs NZ ODI) वनडे सीरीज के पहले ही मैच में उन्होंने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली है. श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भी उन्होंने शतक लगाया था. हालांकि इस चैंपियन खिलाड़ी की उम्र अभी 23 साल ही है लेकिन कई सेलिब्रिटी के साथ उनका नाम जुड़ चुका है.

सारा अली खान को डेट करने की  खबर 
पिछले कुछ वक्त से मीडिया में ऐसी चर्चा चल रही है कि तूफानी ओपनर शुभमन गिल फिलहाल सैफ अली खान की लाडली और एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट कर रहे हैं. दोनों में से किसी ने कभी इसे खुलकर नहीं स्वीकारा है लेकिन मीडिया में ऐसी खबरें आती रहती हैं कि दोनों मुंबई में अक्सर एक-दूसरे से मुलाकात करते हैं. कुछ दिन पहले दोनों को एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था. सारा ने इससे जुड़े सवालों को टालते हुए यह जरूर कहा था कि उनके परिवार में सब लोग ही क्रिकेट और क्रिकेटरों को पसंद करते हैं. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं Shubman Gill की बहन शहनील गिल? खूबसूरती में बॉलीवुड की हीरोइनों से भी हैं आगे, देखें स्टाइलिश तस्वीरें

सचिन तेंदुलकर की बेटी के साथ भी जुड़ा है नाम 
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर फिलहाल मॉडलिंग और अपनी पढ़ाई में बिजी हैं लेकिन पिछले साल तक उनके शुभमन गिल को डेट करने की खबरें भी थीं. सचिन ने हालांकि इन खबरों पर कहा था कि सारा का पूरा फोकस पढ़ाई और करियर पर है. कहा जाता है कि दोनों गिल के मुंबई वाले अपार्टमेंट में मुलाकात करते थे. हाई प्रोफाइल पार्टीज में भी दोनों को अक्सर काफी गपशप करते देखा गया था. हालांकि ऐसा लग रहा है कि अफेयर की खबरों से अलग फिलहाल वह क्रिकेट पर खूब ध्यान लगा रहे हैं और उनके बल्ले से भी दनादन रन निकल रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें: ODI में शुभमन गिल ने बाउंड्री से बनाए हैं 57% रन, जानें उनका स्पेशल चौके छक्कों का 'पहलवान कनेक्शन'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement