Advertisement

Shaun Tait: 'कल रात रुलाकर चला गया', शॉन टेट को लेकर PAK क्रिकेटर शाहनवाज़ दहानी के ट्वीट ने मचाई सनसनी

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी ने शॉन टेट के कुछ फोटो शेयर किए. इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी कयास लगाए जाने लगे.  

Shaun Tait: 'कल रात रुलाकर चला गया', शॉन टेट को लेकर PAK क्रिकेटर शाहनवाज़ दहानी के ट्वीट ने मचाई सनसनी

शाहनवाज दहानी का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुई वनडे सीरीज़ में न्यूजीलैंड की टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है. इसी बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी (Shahnawaz Dahani) के एक ट्वीट ने सनसनी फैला दी. दहानी ने शॉन टेट (Shaun Tait) को लेकर एक ट्वीट किया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग कयास लगाए जाने लगे. 

दरअसल शाहनवाज़ दहानी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजी कोच शॉन टेट की तस्वीरें शेयर कीं और एक कैप्शन लिखा. शाहनवाज़ दहानी ने लिखा कि एक दोस्त जो खुशियां लाता था, वो बीती रात आसुंओं के साथ विदा हुआ. सोशल मीडिया पर शाहनवाज़ का यह ट्वीट वायरल हो गया. 

बता दें कि न्यूजीलैंड-पाकिस्तान सीरीज़ खत्म होने के बाद शॉन टेट ब्रेक के बीच अपने घर यानी ऑस्ट्रेलिया लौट रहे थे. इसी बीच शाहनवाज ने यह ट्वीट कर दिया. सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया. हालांकि इसके बाद शाहनवाज ने एक और ट्वीट कर सफाई दी जिसमें कहा कि अरे भाई, मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बात कर रहा हूं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement