Advertisement

रोहित और रहाणे जब हुए फेल तो शार्दुल ठाकुर ने बचाई मुंबई की लाज, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ जड़ा अर्धशतक

मुंबई और जम्मू एंड कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है. जिसकी पहली पारी में मुंबई सिर्फ 120 रन पर ढेर हो गई. जिसमें शार्दुल ठाकुर ने अर्धशतक जड़ दिया.

रोहित और रहाणे जब हुए फेल तो शार्दुल ठाकुर ने बचाई मुंबई की लाज, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ जड़ा अर्धशतक
Add DNA as a Preferred Source

मुंबई और जम्मू एंड कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2024 - 25 का मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में रोहित शर्मा, यशस्वी, कप्तान अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हो गए.

जिसकी वजह से मुंबई की टीम पहली पारी में सिर्फ 120 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई. हालांकि मुकाबले में भारत के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने टीम की लाज बचा ली और स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया.

शार्दुल ठाकुर ने बचाई इज्जत

जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में मुंबई की टीम में भारत के कई स्टार खिलाड़ी शामिल थे. लिस्ट में रोहित से लेकर अय्यर तक का नाम शामिल था. लेकिन मैच में किसी का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका. जिसकी वजह से मुंबई मुश्किल में फंस गई. एक समय पर मुंबई की टीम 47 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा चुकी थी.

टीम के 100 रन तक पहुंचने के लाले पड़े थे. तभी शार्दुल ठाकुर और तनुष कोटियान के बीच साझेदारी हुई. जो स्कोर को 100 रन के पार ले जा सकी. शार्दुल ठाकुर ने 57 गेंदों पर 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे. वही तनुष ने 26 रन बनाए. इन दोनों के अलावा मुंबई का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका. 

 

जम्मू की तरफ से उमर नजीर ने 4 विकेट लिए है. वही युद्धवीर सिंह चरक ने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. जबकि औकिब नबी डार को 2 सफलता मिली है. 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement