Advertisement

Shardul Thakur के संगीत में श्रेयस अय्यर ने जमाया रंग, वीडियो में देखें खास दोस्त को शादी पर कैसे दिया सरप्राइज

Shardul Thakur Marriage: ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की शादी में श्रेयस अय्यर ने खूब रंग जमाया. अय्यर ने गाना गाया और उस पर ठाकुर और मिताली ने डांस किया.

Shardul Thakur के संगीत में श्रेयस अय्यर ने जमाया रंग, वीडियो में देखें खास दोस्त को शादी पर कैसे दिया सरप्राइज

Shardul Thakur Sangeet 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शार्दुल ठाकुर मुंबई में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से सोमवार को शादी कर रहे हैं. इससे पहले उनकी संगीत और हल्दी की रस्म हुई थी जिसमें टीम इंडिया के कई स्टार्स ने हिस्सा लिया. शार्दूल के संगीत में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर भी पहुंचे. उन्होंने अपने दोस्त के लिए मुझको ये बताओ गाना ऑर्केस्ट्रा पर गाया और इस पर शार्दूल ने अपनी होने वाली पत्नी के साथ रोमांटिक डांस भी किया. केकेआर के ट्विटर से यह वीडियो शेयर किया गया है. 

शादी के फंक्शन में खूब झूमे शार्दुल ठाकुर 
लॉर्ड शार्दुल ठाकुर अपनी शादी के फंक्शन में जमकर डांस करते दिखे हैं. उन्होंने हल्दी का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह पीले कुर्ते में झिंगाट गाने पर जमकर डांस किया था. उनके संगीत में दोस्त श्रेयस अय्यर ने अपने गाने से समां बांध दिया. 

यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah की वापसी का इंतजार बढ़ता ही जा रहा, फिटनेस पर नए अपडेट से बढ़ी रोहित शर्मा की टेंशन 

शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर पहले तो स्टेज पर साथ में गाना गाते दिख रहे थे. फिर अय्यर ने गाना शुरू किया और शार्दूल अपनी दुल्हनिया मिताली को लेकर आए और दोनों ने उस पर रोमांटिक डांस भी किया.

यह भी पढ़ें: NZ Vs Eng: केन विलियमसन ने 2 महीने बाद फिर किया धमाका, करियर का 26वां शतक लगा दी इंग्लैंड को टेंशन

कोरोना की वजह से टल गई थी शादी 
शार्दुल और मिताली की शादी गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली थी. हालांकि साल 2020 में वह शादी पारिवारिक कारणों से टल गई थी फिर कोरोना की वजह से दोनों की शादी में देरी हुई. अब कपल ने मुंबई में ही शादी करने का फैसला किया है. शार्दुल की शादी में मुंबई क्रिकेट सर्कल के काफी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement