Advertisement

चोरी-छिपे एक्ट्रेस को मैसेज करते हैं पाकिस्तान क्रिकेटर? शादाब खान ने लाइव टीवी पर खोली पोल

पाकिस्तान की कई एक्ट्रेस पहले दावे कर चुकी हैं कि उनको पाकिस्तानी क्रिकेटर्स मैसेज करते हैं. अब इस मामले पर स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने चौंकाने वाला बयान दिया है.

Latest News
चोरी-छिपे एक्ट्रेस को मैसेज करते हैं पाकिस्तान क्रिकेटर? शादाब खान ने लाइव टीवी पर खोली पोल
Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने हाल ही में एक पाकिस्तानी शो में भाग लिया था. जहां शादाब ने अपनी निजी जिंदगी सहित कई मसलों पर खुलकर बात की और कई बड़े खुलासे किए.

शादाब खान से शो के बीच एंकर ने सवाल पूछा कि अक्सर ऐसा दावा किया जाता है कि क्रिकेटर्स अभिनेत्रियों  को मैसेज करते हैं. जिसपर शादाब ने सफाई देते हुए कहा कि कभी - कभी इस तरह की चीजों को काफी बढ़ा - चढ़ाकर दिखा दिया जाता है. 

शादाब खान ने किया बड़ा खुलासा 

शादाब खान से जब शो के दौरान इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर कोई क्रिकेटर किसी हीरोइन या टिकटॉकर्स को मैसेज करता है. तो इसमें तो कुछ गलत नहीं है. अगर उन अभिनेत्रियों को मैसेज नहीं अच्छा लगता तो वो उसका जवाब ना करें.

 

अगर अभिनेत्री रिप्लाई नहीं करेगी तो बात आगे नहीं बढ़ेगी. शादाब ने आगे कहा कि अगर वो रिप्लाई करने के बाद बोलेगी कि मुझे मैसेज आ रहे हैं तो ऐसा फंडा काम नहीं करने वाला है. उनके इस जवाब से साफ हो गया कि कई पाकिस्तानी क्रिकेटर एक्ट्रेस को मैसेज करते हैं. 

टीम से बाहर चल रहे हैं शादाब खान 

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने आखिरी  मैच टी20 विश्व कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ खेला था. वही वनडे में वो आखिरी बार भारत में खेले गए विश्व कप में नजर आए थे.

शादाब खान खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. जिसकी वजह से उनको टीम से बाहर कर दिया गया. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि शादाब को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल कर लिया जाए. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement