Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

WPL 2024: शबनीम इस्माइल ने मचाया तहलका, डाली इतनी तेज गेंद जिसने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

Fastest ball in women's cricket: मुंबई इंडियंस की तेज शबनीम इस्लमाइल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 132.1 की रफ्तार से गेंद डाल इतिहास रच दिया.

Latest News
WPL 2024: शबनीम इस्माइल ने मचाया तहलका, डाली इतनी तेज गेंद जिसने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

35 की उम्र में भी शबनीम अपनी रफ्तार से कहर ढा रही हैं

Add DNA as a Preferred Source

मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने बड़ा कारनामा कर दिया है. WPL में मंगलवार को उन्होंने एक ऐसी गेंद डाली जिसने महिला क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शबनीम ने 132.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक दी. यह महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड है. इससे पहले कोई भी गेंदबाज 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के बैरियर को नहीं तोड़ पाया था. 

रफ्तार की सौदागर हैं शबनीम

5 मार्च को WPL के दिल्ली लेग का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. मैच के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शबनीम ने वो सनसनाती गेंद फेंकी. दिल्ली की पारी की समाप्ति के बाद जब शबनीम से उस गेंद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "जब मैं बॉलिंग कर रही होती हूं तो बड़े स्क्रीन की ओर नहीं देखती."

WPL 2024 के पहले ही मैच में शबनीम ने अपने रफ्तार से चौंका दिया था. दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 128.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड भी शबनीम के ही नाम है. उन्होंने यह उपलब्धि 2016 में हासिल की थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ शबनीम ने वो गेंद 128 की रफ्तार से डाली थी. इसके अलावा 2022 ODI वर्ल्ड कप में वह 127 के ऊपर की रफ्तार से गेंद डाल चुकी हैं.

धांसू है शबनीम का इंटरनेशनल करियर

35 साल से ज्यादा की उम्र में अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा कर रहीं साउथ अफ्रीका की शबनीम इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं. अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने अफ्रीकी टीम के लिए 127 वनडे और 113 टी20I मुकाबला खेला. वनडे में शबनीम ने 191 विकेट चटकाए, वहीं टी20I में 123 सफलताएं हासिल कीं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए एक टेस्ट मैच भी खेला, जिसमें 3 विकेट झटके. 

मैच का ऐसा रहा हाल 

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान मेग लानिंग और जेमिमाह रॉड्रिग्स की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 192 का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में मुंबई की टीम 163 रन तक ही पहुंच पाई और 29 रन से मुकाबला हार गई. सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड बनाने वाली शबनीम ने अपने कोटे के 4 ओवर में 46 रन दिए और एक विकेट हासिल किया.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है.. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.idpl.dna&pcampaignid=web_share

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement