Advertisement

Sanju Samson को नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह तो फैंस ने Pant को बनाया निशाना, कहा- क्या मजाक चल रहा है

IND vs NZ 2nd T20I: माउंट मॉन्गानुई में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11 में संजु सैमसन को जगह नहीं मिली, जिससे फैंस नाराज हो गए.

Latest News
Sanju Samson को नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह तो फैंस ने Pant को बनाया निशाना, कहा- क्या मजाक चल रहा है

Sanju samson not include in india vs new zealand 2nd t20 fans infuriated rishabh pant hardik pandya

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला माउंट मॉन्गानुई के बेय ओवल में खेले जा रहा है. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया की आज की प्लेइंग 11 में न संजु सैमसन (Sanju Samson) का नाम था और न ही शुभमन गिल का. 28 साल के हो चुके संजु ने भारत के लिए सिर्फ 16 टी20 मुकाबले खेले हैं और 296 रन बना सके हैं. हालांकि उन्होंने पिछले IPL में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और अपनी टीम Rajasthan Royals को फाइनल तक भी ले गए थे. 

IND vs NZ 2nd T20I: Rishabh Pant ने बना डाला T20I का शर्मनाक रिकॉर्ड, MS Dhoni और धवन भी शामिल

दूसरे टी20 मुकाबले में संजु सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल न किए जाने से भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस का गुस्सा फुट पड़ा. इसके बाद जब पंत 13 गेंद का सामना करने के बाद सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए तो उन्होंने पंत की क्लास लगा दी और कप्तान के साथ कोच पर भी निशाना साधा.

आपको बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सूर्यकुमार यादव के नाबाद 111 रन की बदौलत 191 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से आखिरी ओवर में टिम साउदी ने हैट्रिक लिया. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement