Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Sania Mirza ने पति Shoaib Malik को कहा- कुंडी मत खड़काओ राजा सीधा अंदर आओ, देखें वीडियो

The Mirza Malik Show: टेनिस कोर्ट पर धमाल मचाने बाद अब सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ रियलटी शो होस्हुटनर से लोगों

Sania Mirza ने पति Shoaib Malik को कहा- कुंडी मत खड़काओ राजा सीधा अंदर आओ, देखें वीडियो

Sania mirza sings kundi mat kharkao neha kakkar song for shoaib malik mirza malik show

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoiab Malik) के साथ तलाक की खबरों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) अब अपने नए हुनर की वजह से छाई हुई हैं. अपनी तलाक की खबरों पर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने चुप्पी चोड़ी और फैंस को खुशखबरी दे दी. उन्होंने बताया कि वह 'द मिर्जा मलिक शो' (The Mirza Malik Show) नामक एक शो को होस्ट करने वाले हैं. उसी शो के एपिसोड का प्रोमो लॉन्च किया गया जिसमें सानिया मिर्जा नेहा कक्कर (Neha Kakkar) का फेमस सॉन्ग 'कुंडी मत खड़काओ राजा, सीधा अंदर आओ राजा गाती हुई दिखाई दे रही हैं. '

टीम इंडिया के उपकप्तान बनने पर सूर्या ने कह दी दिल छू लेने वाली बात

शोएब के साथ शो होस्ट कर रही हैं सानिया

शो के दूसरे एपिसोड के प्रोमो में पाकिस्तानी अभिनेता हुमायूं सईद को गेस्ट के तौर पर दिखाया गया है जो प्रिंसेस डायना के बारे में बात कर रहे हैं.  प्रोमो में शोएब मलिक ने हुमायूं से पूछा, 'आप प्रिंसेस डायना के काफी करीब लग रहे थे', जिस पर उन्होंने कहा, 'यह वही था जिसके लिए वह संघर्ष कर रहे थे.' सानिया ने फिर सवाल किया, 'कुछ आया रिस्पांस?' उन्होंने जवाब दिया, 'हां, लोगों की तरफ से काफी रिस्पॉन्स मिला.'

एक दूसरे सेगमेंट के दौरान दिखाया गया कि शोएब ने कुछ शब्द कहे जो एक गाने के बोल थे और सानिया और हुमायूं को उस गाने का अनुमान लगाना था. शोएब ने कहा, 'डोर नॉक ना करे, सीधा अंदर आए. जिसके बाद सानिया ने बजर बजाया और नेहा कक्कड़ की फिल्म 'गब्बर इज बैक' का गाना 'कुंडी मत खड़काओ राजा सीधा अंदर आओ राजा गाने लगी.'

2010 में हुई थी सानिया-शोएब की शादी

इस शो से पहले ही दोनों की तलाक की खबरे तेजी से वायरल हुई थीं लेकिन दोनों सामने आए और उन्होंने शो के बारे में बात की लेकिन तलाक के मुद्दे पर कुछ नहीं बोले. दोनों ने 15 अप्रैल 2010 को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में शादी कर ली थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement