Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने इस शख्स को बताया अपनी दुनिया, शोएब मलिक का नाम भी नहीं लिया

Sania Mirza Instagram pics: सानिया मिर्जा की शादी टूटने की खबरें लगातार आ रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर खास कैप्शन के साथ शेयर की है.

Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने इस शख्स को बताया अपनी दुनिया, शोएब मलिक का नाम भी नहीं लिया

Sania Mirza Instagram Post

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक (Sania Mirza Shoaib Malik Divorce) की शादी टूटने की खबरें काफी वक्त से आ रही है. हालांकि एक पाकिस्तानी चैनल के लिए दोनों साथ में टॉक शो भी होस्ट कर रहे हैं. इसके बाद भी टेनिस स्टार के सोशल मीडिया पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है कि अब उनकी जिंदगी में शोएब मलिक के लिए कोई जगह नहीं है. हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने बेटे के साथ दिख रही हैं. सानिया ने इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन दिया है उस पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी कमेंट्स कर रहे हैं. 

Sania Mirza Instagram Photo
सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें बेटे इजहान के साथ दिख रही है. इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, माए और फिर वर्ल्ड और दिल की एक इमोजी शेयर की है. इस कैप्शन के बाद फैंस फिर से पूछने लगे हैं कि क्या वह अब शोएब के साथ नहीं हैं? 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

 बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस आयशा उमर ने सोशल मीडिया पर एक कमेंट के जवाब में लिखा था कि वह शोएब मलिक के साथ शादी नहीं कर रही हैं और पूर्व क्रिकेटर उनके अच्छे दोस्त हैं. आयशा ने यह भी कहा कि वह सानिया मिर्जा की भी अच्छी दोस्त हैं. 

यह भी पढ़ें: Babar Azam ने इस साल बना डाले 2 हजार से ज्यादा रन,  टॉप 10 में भी नहीं विराट-रोहित

पाकिस्तानी मीडिया में दोनों के अलग होने की खबर
पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया जा रहा है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अलग हो चुके हैं और दोनों कुछ कानूनी मसलों का निपटारा कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल का तलाक हो चुका है और दूसरी कानूनी प्रक्रियाओं को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि पिछले कुछ महीने से सानिया दुबई और भारत में ही रह रही हैं जबकि शोएब मलिक ज्यादातर वक्त पाकिस्तान में बिता रहे हैं. कुछ ही दिनों में कपल औपचारिक तौर पर अलग होने का ऐलान कर देंगे.  

यह भी पढ़ें: सूर्या की बैटिंग के फैन हुए ग्रीन स्मिथ, कहा- 'उनकी बैटिंग देखना मेरा सौभाग्य'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement