Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Sachin Tendulkar: 'खिलाड़ी कभी दिल से रिटायर नहीं होते...' सचिन तेंदुलकर फिर करेंगे मैदान पर वापसी

International Masters League: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एक बार फिर मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं. वह इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) में अपना जलवा दिखाएंगे.

Latest News
Sachin Tendulkar: 'खिलाड़ी कभी दिल से रिटायर नहीं होते...' सचिन तेंदुलकर फिर करेंगे मैदान पर वापसी

सचिन तेंदुलकर.

Add DNA as a Preferred Source

क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के लिए कई लीग आयोजित हो रही है. इसी कड़ी में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) शुरू होने जा रही है. यह टूर्नामेंट महान भारतीय बल्लेबाजों सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर की दिमाग की उपज है. यह लीग हर साल आयोजित की जाएगी. इस टी20 टूर्नामेंट का पहला संस्करण इसी साल खेला जाएगा, जिसमें सचिन तेंदुलकर भी हिस्सा लेंगे. वहीं सुनील गावस्कर इस लीग के कमिश्नर बने हैं.


ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, संगाकारा-पोंटिंग सब छूटे पीछे 


मुंबई, लखनऊ और रायपुर में होंगे मुकाबले

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. आईएमएल के पहले संस्करण के मुकाबले मुंबई, लखनऊ और रायपुर में खेले जाएंगे. 

आईमएल को लेकर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि क्रिकेट का क्रेज न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में बढ़ रहा है. पिछले दशक में टी20 क्रिकेट ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है और इस खेल में नए प्रशंसकों को आकर्षित किया है. अब सभी उम्र के फैंस नए फॉर्मेट में पुराने खिलाड़ियों को खेलता देखना चाहते हैं.

उन्होंने इस लीग में खेलने पर कहा कि खिलाड़ी दिल से रिटायर नहीं होते हैं अक्सर मैदान पर वापसी को लेकर बेताब रहते हैं. हमने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की कल्पना जुनूनी फैंस और प्रतिस्पर्धी क्रिकेटरों के मिलन बिंदु के रूप में की है. मुझे यकीन है कि हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी लय में लौट आएंगे और कड़ी तैयारी करेंगे. जब हम अपने देशों के लिए खेलते हैं तो हम सभी टॉप क्वालिटी क्रिकेट खेलना चाहते हैं और जीतने की कोशिश करते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement