Advertisement

कुछ इस तरह मिले बचपन के दो यार, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली का ये Video कर देगा इमोशनल

Viral: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आइए देखते है कि इस वीडियो क्या है खास

Latest News
कुछ इस तरह मिले बचपन के दो यार, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली का ये Video कर देगा इमोशनल

Viral

Add DNA as a Preferred Source

Viral: भारतीय क्रिकेट की पहचान सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सचिन के साथ उनके बचपन के दोस्त और क्रिकेटर विनोद कांबली भी नजर आ रहे हैं. तेंदुलकर मुंबई में अपने कोच रमाकांत आचरेकर की स्मृति के अनावरण समारोह में शामिल होने पुहंचे थे. तभी उनकी मुलाकात उनके सबसे जिगरी दोस्त विनोद कांबली से हुई. इस मुलाकात का वीडियो लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है. 

वीडियो देखकर फैंस कर रहें तारीफ
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन तेंदुलकर खुद विनोद कांबली से मिलने पहुंच गए. वीडियो देखरकर लग रहा है कि एक सेकेंड के लिए कांबली भी हैरान रह गए कि सचिन तेंदुलकर उनके पास मिलने आए हैं. तेंदुलकर के फैंस उनके इस व्यवहार से बुहत खुश है और कांबली और सचिन की मुलाकात का वीडियो देखकर इमोशन भी है. 

 

भावुक कर देगी ये मुलाकात
बता दें कि विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर बहुत अच्छे दोस्त हैं. ये दोनों स्कूल टाइम से एक दूसरे के दोस्त है. स्कूली क्रिकेट में  दोनों ने मिलकर 664 रनों की विशाल साझेदारी की थी. इस पारी की वजह से ही दोनों को क्रिकेट की दुनिया में दमखम दिखाने का मौका मिला था. कुछ समय पहले खबरें आई थी कि कांबली की स्वास्थ सही नहीं रहता है यहां तक की चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं. 
 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement