Advertisement

SA Vs WI 1ST ODI Abandoned: बारिश ने बिगाड़ा खेल, एक भी बॉल डाले बिना सीरीज का पहला मैच हुआ रद्द

SA Vs WI 1st ODI Cancelled: बारिश की वजह से ईस्ट लंदन में साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का पहला वनडे रद्द कर दिया गया है.

SA Vs WI 1ST ODI Abandoned: बारिश ने बिगाड़ा खेल, एक भी बॉल डाले बिना सीरीज का पहला मैच हुआ रद्द

SA Vs Wi 1st ODI Live Scorecard

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (SA Vs WI ODI) वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को ईस्ट लंदन में खेला जाना था. बारिश की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा है. तेंबा बावुमा की टीम टेस्ट में 2-0 से मात देने के बाद बचे हुए दोनों वनडे में भी जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी. प्रोटियाज टीम के पास होमग्राउंड होने का भी अडवांटेज है. वेस्टइंडीज की टीम ने टेस्ट में संघर्ष किया था लेकिन नतीजे अपने पक्ष में नहीं कर सके. अब शाई होप ब्रिगेड के पास पलटवार का मौका है. 

SA Vs WI 1ST ODI Live Scorecard And Updates

ईस्ट लंदन में बारिश रुकने के कोई आसार नहीं देखते हुए मैच रद्द कर दिया गया है. 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एक भी बॉल डाले बिना रद्द हो गया.

मैच कब तक शुरू होगा इसको लेकर अभी तक कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है. बादलों को देखकर ग्राउंड पर फिर से कवर्स डाल दिए गए हैं.

मैदान पर कवर्स हटाने की प्रक्रिया शुरू 
बारिश के आसार बने हुए हैं लेकिन बारिश रुक गई है. मैदान पर से कवर्स धीरे-धीरे हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई.

बारिश की वजह से टॉस में देरी 
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम ग्राउंड पर पहुंच चुकी हैं लेकिन बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है. स्थानीय मौसम विभाग ने आज बारिश के आसार जताए थे.

यह भी पढ़ें: आज है साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच टक्कर, जानें कहां लाइव देख सकेंगे छक्के चौकों की बारिश

वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
तेंबा बवुमा (कप्तान), जेराल्ड कॉट्जी, क्विंटन डिकॉक, टॉनी डे जॉर्जी, बीजॉर्न फॉर्च्यून, रीजा हेनरिक, सिसांदा मगाला, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, एंडील फेलुकवायो, वेन पार्नेल, तबरेज शम्सी, रयान रिकलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डर डूसन और लिजाड विलियमम्स. 

वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम
शाई होप (कप्तान), रॉवमेन पावेल, शामार ब्रुक्स, यानिक कैरी, केसी कार्टी, रॉस्टन चेज, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अकिल होसैन, ब्रैंडन किंग, काइल मायर्स, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड और ओडियन स्मिथ. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement