Advertisement

SA Vs WI Test: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होगा अब टेस्ट में घमासान, घर बैठे यहां ले लाइव मैच देखने का मजा

South Africa Vs West Indies Live Streaming: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 28 फरवरी को खेला जाएगा. लाइव टेलीकास्ट डिटेल जानें.

SA Vs WI Test: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होगा अब टेस्ट में घमासान, घर बैठे यहां ले लाइव मैच देखने का मजा

SA Vs WI st Test Live Streaming 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ अफ्रीका की टीम ने हाल ही में घर में इंग्लैंड को वनडे सीरीज में हराया है. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम जिम्बाब्वे को हराकर अब अगली चुनौती के लिए तैयार है. दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज है. इससे पहले आखिरी बार दोनों देशों ने साउथ अफ्रीका में 2014-15 में टेस्ट सीरीज खेली थी. सीरीज 2-0 से प्रोटियाज टीम के नाम रही. दोनों ही टीमें उलटफेर करने में सक्षम हैं. भारत में मुकाबले का लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं यहां जानें सारी डिटेल. 

SA Vs WI Test Series Live Telecast
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 28 फरवरी से शुरू हो रही है. पहला मुकाबला सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन में खेला जाएगा. इस सीरीज के लाइव प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर आप मैच लाइव कमेंट्री के साथ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: लॉर्ड शार्दुल ठाकुर के संगीत में पहुंचे रोहित शर्मा, धनश्री और रितिका के संग खूब जमाया रंग

इसके अलावा अगर मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं तो आप लाइव स्ट्रीमिंग का भी लुत्फ ले सकते हैं. सीरीज के सभी मैचों का प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) पर भी किया जाएगा. हालांकि यहां पर मैच देखने के लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: Ms Dhoni और रिकी पॉन्टिंग भी इस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से पीछे, बन चुकी है ICC टूर्नामेंट जीतने की मशीन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement