Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

SA Vs WI 3RD T20: जोहान्सबर्ग में भी बनेगा रनों का पहाड़ या गेंदबाजों का रहेगा जलवा, जानें कैसी है पिच

Wanderers Stadium Johannesburg Pitch: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच वांडर्स स्टेडियम में टी20 सीरीज का निर्णायक मैच खेला जाएगा. जानें कैसी है पिच.

SA Vs WI 3RD T20: जोहान्सबर्ग में भी बनेगा रनों का पहाड़ या गेंदबाजों का रहेगा जलवा, जानें कैसी है पिच

SA Vs WI 3RD T20 Pitch

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज (SA Vs WI T20) 1-1 से बराबर पर है. तीसरा और निर्णायक मैच जोहान्सबर्ग के द वांडर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों हि टीमों के लिए सीरीज जीतने का मौका कै और इसलिए मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा रही है. साउथ अफ्रीका की बात करें तो दूसरे हाई स्कोरिंग मैच में टीम ने जीत दर्ज की है. क्विंटन डि कॉक और एडम मार्करम जैसे बैटर्स जबरदस्त फॉर्म में है. वेस्टइंडीज की टीम का नैचुरल गेम ही टी20 माना जाता है. जानें कैसी है वांडर्स की पिच. 

SA Vs WI 3RD T20 Pitch Report
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज (SA Vs WI) दोनों के लिए ही वांडर्स की पिच अनुकूल कही जा सकती है क्योंकि दोनों टीमों में पावर हिटर्स हैं. पिछले कुछ मुकाबलों पर नजर डालें तो यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए ही अनुकूल स्थितियां रही हैं. शुरुआती ओवर्स में स्विंग और बाउंस दोनों दिखेगा इसलिए पेसर्स पावरप्ले में 2-3 विकेट चटका सकते हैं. हालांकि इस ग्राउंड पर बल्लेबाजों को अच्छा ग्रिप भी मिलता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है क्योंकि यहां 60 फीसदी मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं. पहली पारी का औसत स्कोर 155 रन है तो चौके-छक्के भी खूब दिख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: वांडर्स में वेस्टइंडीज का होगा वंडर गेम या साउथ अफ्रीका का रहेगा दबदबा, फोन या टीवी पर यहां देखें लाइव मैच

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
SA:क्विंटन डी कॉक (wk), रीज़ा हेंड्रिक्स, राइली रूसो, एडन मार्करम (c), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, सिसंडा मगाला, ब्योर्न फोर्टुइन, एनरिच नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी.

WI:काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (wk), रोवमैन पॉवेल (c), रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, शेल्डन कॉटरेल, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ.

यह भी पढ़ें: IPL 2023 के लिए KKR ने नए कप्तान का किया ऐलान, विदेशी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement