Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

New Year 2024 से पहले साउथ अफ्रीका को लग गया जोर का झटका, कोएट्जी सीरीज से बाहर

South Africa vs India Test Series 2023-24: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान जेराल्ड कोएट्जी चोटिल हो गए हैं.

Latest News
New Year 2024 से पहले साउथ अफ्रीका को लग गया जोर का झटका, कोएट्जी सीरीज से बाहर

Gerald Coatzee, Photo Credit- Twitter

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सेंचुरियन में भारत के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल करने वाली साउथ अफ्रीकी टीम को नए साल से पहले बड़ा झटका लगा है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन में खेला जाएगा. भारतीय टीम को सीरीज बचाने के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है. इस मुकाबले  से पहले दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी इस मैच के लिए मैदान पर नहीं उतर सकेंगे. आपको बता दें कि सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से खेला जाएगा. पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और भारत को पहली पारी में 245 और दूसरी पारी में सिर्फ 131 रन पर ढेर कर दिया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया को पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें: कुश्ती संघ के ऑफिस से भी हटा बृज भूषण का कब्जा, WFI ने खाली किया सांसद का आवास

सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में कोएट्जी परेशान दिखे थे और मैच के बाद उन्होंने इसकी जानकारी दी. जिसके बाद साउथ अफ्रीकी बोर्ड ने उन्हें स्कैन कराने के लिए भेज दिया है. अब केपटाउन टेस्ट में यह गेंदबाज साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएगा. अब उनकी जगह टीम में कौन शामिल होगा, इसका अभी तक ऐलान नहीं किया गया है. 

सेंचुरियन टेस्ट में कोएट्जी ने पहली पारी में 16 ओवर की गेंदबाजी की थी और उन्होंने 74 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था. वह साउथ अफ्रीका के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए थे. दूसरी पारी में कोएट्जी की मुश्किलें और बढ़ गई और उन्होंने सिर्फ 5 ओवर की गेंदबाजी की और कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए थे. कोएट्जी का यह सिर्फ तीसरा टेस्ट मैच था और उन्होंने अब तक 6 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट चटकाए हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement