Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2023: इस हसीना के प्यार में क्लीन बोल्ड हुआ धोनी का चहेता, अगले महीने शादी में माही भी बनेंगे बाराती

Ruturaj Gaikwad Love Story: चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक ओपनर को आईपीएल में बल्लेबाजों को आउट करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा था लेकिन प्यार में वह क्लीन बोल्ड हो गए हैं. सोशल मीडिया पर लेडी लव के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. 

IPL 2023: इस हसीना के प्यार में क्लीन बोल्ड हुआ धोनी का चहेता, अगले महीने शादी में माही भी बनेंगे बाराती

Ruturaj Gaikwad And Utkarsha With Dhoni

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता है और टीम के इस शानदार प्रदर्शन में ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा योगदान है. गायकवाड़ ने पूरे सीजन में धुआंधार बैटिंग की और फाइनल तक का सफर आसान बनाया. सोशल मीडिया पर फिलहाल वह अपनी लेडी लव की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल मैच के बाद उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और अपनी होने वाली पत्नी उत्कर्षा के साथ तस्वीरें शेयर कीं हैं. तीनों की यह तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आई हैं. जून में उत्कर्षा और गायकवाड़ मुंबई में शादी करने वाले हैं. 

ऋतुराज की मंगेतर भी हैं क्रिकेट, मैदान पर प्यार चढ़ा परवान
सीएसके को चैंपियन बनाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ अपनी मंगेतर उत्कर्षा के साथ धोनी से मिले. तीनों ने ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. बता दें कि उत्कर्षा भी एक पेशेवर क्रिकेटर हैं और वह महाराष्ट्र की महिला टीम में शामिल हैं. दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी लेकिन क्रिकेट दोनों के बीच का कॉमन कनेक्शन बना. जून में दोनों शादी करने वाले हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो कपल कुछ दिनों के लिए छुट्टी लेकर विदेश में हनीमून के लिए जाएंगे. आईपीएल का फाइनल देखने के लिए उत्कर्षा अहमदाबाद पहुंची थी. 

यह भी पढें: MS Dhoni ने फेयरवेल मैच में अंबाती रायडू को कहा बुड्ढा, जानें क्या बात हुई मैच के बाद दोनों के बीच  

शादी की वजह से नहीं लेंगे WTC Final में हिस्सा 
ऋतुराज गायकवाड़ की शादी जून में होने वाली है. शादी की ही वजह से उन्होंने इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. गायकवाड़ ने बोर्ड को भी छुट्टी पर जाने के बारे में सूचना दी है.  ऐसे में उनकी यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. आईपीएल 2023 में वह शानदार फॉर्म में दिखे हैं. उन्होंने 16 मैचों में कुल 590 रन बनाए जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है. अब फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें टीम इंडिया के लिए भी खेलने का मौका मिलेगा. 

यह भी पढें: गले मिलने की बजाए पहले छुए पति के पैर, देखें जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा का दिल छू लेने वाला वीडियो 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement