स्पोर्ट्स
RR vs KKR Pitch Report: राजस्थान और कोलकाता के बीच 26 मार्च को गुवाहाटी में मुकाबला खेला जाएगा. इस मैदान पर गेंदबाज या बल्लेबाज किसका बोलबाला रहेगा.
आईपीएल 2025 का छठा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 मार्च को गुवाहाटी में खेला जाएगा. कोलकाता अपना पहला मैच आरसीबी के खिलाफ हार कर आ रही है, जबकि राजस्थान भी अपना पहला मैज एसआरएच के खिलाफ हार कर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों को आईपीएल 2025 की पहली जीत की तलाश है. ऐसे में अब आरआर और केकेआर मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है. आइए जानते हैं कि गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर किसको साथ मिलेगा. यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसका बोलबाला रहता है.
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को बोलबाला रहता है. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है. इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिसकी वजह से रन बनाना आसान हो जाता है. इस मैदान पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं. आरआर-केकेआर मुकाबले में भी ऐसा देखा जा सकता है. इस मैदान पर दूसरी पारी में ओस देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह से कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला पसंद करते हैं.
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान केकेआर ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि राजस्थान ने भी 14 मैच जीते हैं. वहीं केकेआर और आरआर के बीच 2 मुकाबले बेनतीजे रहे हैं. हालांकि आंकड़ों देखने के बाद दोनों टीमें बराबरी पर है, किसी टीम का पलड़ा भारी नहीं है. अब देखना ये होगा कि कौनसी टीम ये मुकाबला जीतकर अपना पलड़ा भारी करती है.
राजस्थान- संजू सैमसन, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा और संदीप शर्मा.
कोलकाता- अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिटी सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मूइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारखंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.