स्पोर्ट्स
RR vs CSK Weather Report: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला खेला जाएगा. यहां जानिए गुवाहाटी में मौसम का हाल कैसा है.
राजस्थान रॉयल्य और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही हैं. राजस्थान को कोलकाता के खिलाफ हार मिली, जबकि चेन्नई को बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान ने आईपीएल 2025 में अब तक जीत का खाता नहीं खोला है. ऐसे में टीम को जीत की तलाश है. वहीं सीएसके को 1 जीत मिल चुकी है. क्या आरआर और सीएसके मुकाबले में बारिश विलेन बनेगी. आइए जानते हैं कि गुवाहाटी के मौसम का हाल कैसा है.
गुवाहाटी में आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला राजस्थान और चेन्नई के बीच खेला जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. फैंस पूरे मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री से लेकर 32 डिग्री तक रह सकता है. हालांकि मैदान पर ह्यूडिटी काफी रहने वाली है, जिससे खिलाड़ियों को दिक्कत हो सकती है.
आईपीएल में राजस्थान और चेन्नई के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सीएसके ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं राजस्थान ने 13 मैच जीते हैं. सीएसके का आरआर के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 246 रनों का है. जबकि आरआर का सीएसके के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 223 रनों का है. आईपीएल 2024 में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला के खेला गया था, जो सीएसके ने 5 विकेट से जीता था.
आरआर- संजू सैमसन, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा और संदीप शर्मा.
सीएसके- ऋतुराज गायकवाड़, एम.एस. धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल और मथीशा पथिराना.
यह भी पढ़ें- गुवाहाटी में गेंदबाज या बल्लेबाज किसका होगा बोलबाला? जानें कैसी है पिच रिपोर्ट
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.