Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2025: 'RCB सिर्फ Virat Kohli को रिटेन करेगी और अन्य प्लेयर्स को रिलीज कर देगी' पूर्व भारतीय दिग्गज ने अपने दावे से चौंकाया

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने नए नियमों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही बोर्ड ने रिटेशन को लेकर भी कई बड़े फैसले लिए हैं, जिसके बाद इस पूर्व भारतीय दिग्गद ने एक दावा किया है.

Latest News
IPL 2025: 'RCB सिर्फ Virat Kohli को रिटेन करेगी और अन्य प्लेयर्स को रिलीज कर देगी' पूर्व भारतीय दिग्गज ने अपने दावे से चौंकाया

IPL 2025, RCB, Virat Kohli

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने नए नियमों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही बोर्ड ने रिटेशन को लेकर भी कई बड़े फैसले लिए हैं. हालांकि अब सभी टीमें 6 खिलाड़ी रिटेन कर सकती है, जिसमें 5 कैप्ड खिलाड़ी और एक अनकैप्ड प्लेयर होगा. ऐसे में फैंस के बीच रिटेशन को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है. इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज आरपी सिंह ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की रिटेशन लिस्ट को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने अपने इस दावे में विराट कोहली का भी नाम लिया था. 

आपको बता दें कि पूर्व भारतीय दिग्गज आरपी सिंह ने आरसीबी को लेकर दावा किया है, जिसके बाद सभी फैंस काफी हैरान हैं. उन्होंने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के साथ कोई परेशानी नहीं है. आरसीबी सिर्फ विराट कोहली को ही रिटेन करे और सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर देगी. हालांकि टीम ऑक्शन के दौरान राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके किसी खिलाड़ी को खरीद सकती है. क्या आरसीबी रजत पाटीदार के लिए 11 करोड़ खर्च करेगी. लेकिन आरसीबी उन्हें राइट टू मैच की जरिए उनके जैसे खिलाड़ी को शामिल कर सकती है. 

उन्होंने आगे कहा कि वहीं अगर आप देखें के आरसीबी खेमे अनकैप्ड खिलाड़ी कौन है, तो उसमें अनुज रावत और राजन कुमार का नाम है. राजन को खेलने का मौका ही नहीं मिला है. लेकिन हम सब जानते हैं कि वो एक शानदार बॉलर है. आरसीबी को आईपीएल 2025 में एक नई सोच के साथ जाना चाहिए. आरसीबी विराट कोहली के लिए 14-18 करोड़ खर्च कर सकती है.  


यह भी पढ़ें- नए नियमों के बाद इन खिलाड़ियों का रिटेन होना तय! यहां देखें सभी टीमों की संभावित लिस्ट


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement