Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs AUS 4th Test: रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी, पिछले 7 टेस्ट से खामोश है बल्ला, आंकड़े कर देंगे हैरान

भारत के कप्तान रोहित शर्मा का बॉर्डर - गावस्कर सीरीज में खराब फॉर्म जारी है. मेलबर्न टेस्ट में बतौर ओपनर बल्लेबाज भी रोहित कुछ खास नहीं कर पाए.

IND vs AUS 4th Test: रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी, पिछले 7 टेस्ट से खामोश है बल्ला, आंकड़े कर देंगे हैरान
Add DNA as a Preferred Source

भारत के कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी जारी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर - गावस्कर सीरीज में रोहित का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है. उनके खराब प्रदर्शन के बावजूद भारत की स्थिति सीरीज में अच्छी नजर आ रही है. 3 मैचों के बाद बीजीटी सीरीज 1 - 1 के बराबरी पर है.

भारत के कप्तान रोहित शर्मा मेलबर्न टेस्ट में बतौर ओपनर बल्लेबाज आए थे. वही केएल राहुल 3 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जो अभी तक ओपनिंग कर रहे थे. भारत के टीम मैनेजमेंट का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ. मेलबर्न टेस्ट में रोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने हासिल किया. जिनके सामने रोहित खूब परेशान होते है. 

7 साथ टेस्ट मैच से नहीं बन रहे रन 

रोहित शर्मा पिछले 7 टेस्ट मैचों रन बनाने के लिए जूझ रहे है. ऑस्ट्रेलिया से पहले न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भी रोहित कुछ खास नहीं कर पाए थे.

रोहित ने अपना आखिरी टेस्ट शतक इसी साल खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जड़ा था. हिटमैन ने पिछले 14 पारियों में 11.07 के औसत से सिर्फ 155 रन बनाया है. जिसमें एक साथ और 1 अर्धशतक भी मौजूद है. 

7 टेस्ट में रोहित के रन

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज (होम सीरीज)

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट: 6, 5
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट: 23, 8

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज (होम सीरीज)


भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट: 2, 52
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: 0, 8
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट: 18, 11

बॉर्डर - गावस्कर सीरीज ( अवे सीरीज)


भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट: 3, 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट: 10
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट: 3

 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement