Advertisement

रोहित-जायसवाल और अय्यर हुए मुंबई की टीम से बाहर, जानिए किस वजह से लिया गया ये फैसला

भारत के कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर मुंबई के आखिरी लीग मैच को मिस कर सकते हैं. जो 30 जनवरी को मेघालय के खिलाफ खेला जाना है.

रोहित-जायसवाल और अय्यर हुए मुंबई की टीम से बाहर, जानिए किस वजह से लिया गया ये फैसला
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. जिसके बाद भारत को 3 एकदिवसीय मैच भी खेलने हैं. भारत के जिन खिलाड़ियों को टी20 टीम के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. वो घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं.

इस खिलाड़ियों की लिस्ट में  रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल हैं. इनमें से 3 खिलाड़ी मुंबई की टीम का हिस्सा है. हाल ही में सितारों से सजी मुंबई टीम को जम्मू एंड कश्मीर से करारी हार का सामना करना पड़ा था.  

30 जनवरी को मेघालय के खिलाफ है मैच 

मुंबई को 30 जनवरी को मेघालय के खिलाफ मुकाबला खेलना है. मगर इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. क्योंकि ये तीनों खिलाड़ियों मेघालय के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 6 फरवरी से खेलनी है. जिसके पहले भारतीय टीम के लिए नागपुर में एक छोटा शिविर आयोजित होगा. जिसका हिस्सा ये 3 खिलाड़ी बनेंगे. वही शिवम दूबे को नीतीश कुमार रेड्डी की जगह भारत के टी20 टीम में जगह दे दी गई है. 

6 फरवरी से खेली जाएगी वनडे सीरीज 

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है.

एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसके पहले एक छोटा का शिविर भी आयोजित होगा. जिसमें लगभग सारे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. भारत के कप्तान रोहित शर्मा के लिए उनकी फॉर्म बड़ी समस्या बन गई है. जिसपर भारत के इस शिविर में काम किया जाएगा.

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement