Advertisement

विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में करते रहे फील्डिंग, उधर Rohit Sharma के बल्ले ने मचा दी तबाही

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए. वही दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं.

Latest News
विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में करते रहे फील्डिंग, उधर Rohit Sharma के बल्ले ने मचा दी तबाही
Add DNA as a Preferred Source

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी शुरु कर दी है. इससे पहले वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे. रोहित का फॉर्म उनके लिए पिछले कुछ समय से बड़ी समस्या बनी हुई है. जिसका समाधान निकालने की तैयारी रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम में कर दी है. 


भारत को पिछली वनडे सीरीज में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसलिए कप्तान रोहित इंग्लैंड के खिलाफ कोई कमी नहीं रहना देने चाहते. 

नेट्स में जनकर की प्रैक्टिस

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक्शन में  दिखाई देंगे. जिसकी तैयारी उन्होंने नेट्स में शुरु कर दी है.  उन्होंने अभ्यास के दौरान खूब पावरफुल शॉट्स खेले. कप्तान हिटमैन खुद चाहते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनके बल्ले से रन देखने को मिले. इसी वजह से उनके लिए इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज काफी अहम हो गई है. 

 

कप्तान रोहित शर्मा के लिए अच्छी बात ये है कि उनका इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. एकदिवसीय प्रारुप में रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 पारियों में 48 से ज्यादा की औसत से 724 रन बनाए हैं. जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक भी शामिल है.

रणजी ट्रॉफी में फील्डिंग करते नजर आए कोहली 

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. उनको देखने के लिए अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में फैंस का हुजूम आया हुआ है. रेलवे के खिलाफ मैच के पहले दिन कोहली फील्डिंग करते हुए नजर आए. जहां उन्होंने फैंस को भी खूब एंटरटेन किया. 

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement