Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने वाइफ रितिका के साथ शेयर की फोटो, रवींद्र जडेजा ने कमेंट से लूट ली महफिल

Ravindra Jadeja Comment On Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. उनकी तस्वीर पर रवींद्र जडेजा ने मजेदार कमेंट किया.

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने वाइफ रितिका के साथ शेयर की फोटो, रवींद्र जडेजा ने कमेंट से लूट ली महफिल

Rohit Sharma insta pic

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया के कई क्रिकेटर इस वक्त फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी पत्नी के साथ वेकेशन पर हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर मौज-मस्ती की एक तस्वीर भी शेयर की है. हालांकि उनकी फोटो से ज्यादा चर्चे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के कमेंट की हो रही है. उनके कमेंट पर भी फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं और रिप्लाई कर रहे हैं. अंगुली में चोट की वजह से रोहित बांग्लादेश सीरीज से बीच में ही लौट गए थे. श्रीलंका के साथ वनडे (India Vs Sri Lanka ODI Series) सीरीज से वह वापसी करेंगे. 

Rohit Sharma Instagram Post 
रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पत्नी रितिका के साथ तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, 'साल का सबसे अच्छा समय.' उनकी तस्वीर से ज्यादा चर्चा उस पर रवींद्र जडेजा के कमेंट की हो रही है. उन्होंने कमेंट में लिखा है, 'बाल लगाने पड़ेंगे.'

इस कमेंट पर मानो दूसरे यूजर्स के रिएक्शन की बहार ही आ गई है. कुछ यूजर्स ने जवाब में लिखा कि कप्तानी के दबाव में बाल झरने लगते हैं. कुछ यूजर्स ने रोहित और रितिका की केमिस्ट्री की भी तारीफ की है. 

यह भी पढ़ें: रिपोर्टर के सवाल पर फूटा बाबर आजम का गुस्सा, वीडियो में देखें कैसे बिना जवाब दिए चलते बने

Ind Vs SL ODI Series से वापसी करेंगे रोहित शर्मा 
बांग्लादेश के साथ दूसरे वनडे में अंगुली में चोट लगने की वजह से रोहित शर्मा बीच में भारत लौट आए थे. उसके बाद से वह बोर्ड की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है और वह वनडे सीरीज के साथ वापसी करेंगे. रवींद्र जडेजा चोट की वजह से एशिया कप के बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं. बांग्लादेश सीरीज के साथ उनकी वापसी की उम्मीद की गई थी लेकिन वह पूरी तरह से फिट नहीं हुए थे. जडेजा इस दौरान पत्नी रीवाबा के लिए चुनाव प्रचार करने में काफी व्यस्त रहे और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थे. 

यह भी पढ़ें:  जब IPL मैच में विराट कोहली को परेशान कर रहे थे ऋषभ पंत, पुराना वीडियो वायरल  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement