Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

खिताब जीतने के बाद इस वजह से Rohit Sharma ने खाई थी बारबाडोस की पिच की मिट्टी, कप्तान ने किया खुलासा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद रोहित शर्मा ने बारबाडोस की पिच की मिठ्ठी खाई थी और अब कप्तान ने इसके पीछे का कारण भी बताया है.

Latest News
खिताब जीतने के बाद इस वजह से Rohit Sharma ने खाई थी बारबाडोस की पिच की मिट्टी, कप्तान ने किया खुलासा

रोहित शर्मा, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 ट्रॉफी

Add DNA as a Preferred Source

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 17 साल बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया है. वहीं इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बारबाडोस की पिच की मिठ्ठी खाई थी, जिसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है. वहीं अब कप्तान ने ट्रॉफी के साथ फोटोशूट करवाया है और साथ ही मिठ्ठी खाने की असल वजह भी बताई है. आइए जानते हैं कि भारतीय कप्तान ने किया कहा है. 

कप्तान ने मिठ्ठी खाने को लेकर किया खुलासा

रोहित शर्मा ने कहा, "जब हम जीत गए और फिर मैं पिच पर गया. उस पिच पर जिसने हमें जीत दिलाई और हमें ट्रॉफी दी. मैं इस पिच और मैदान को हमेशा याद रखूंगा. हालांकि उस पिच का एक छोटा टुकड़ा अपने पास रखना चाहता था. वो पल बहुत खास था और बारबाडोस वो जगह बन गई है, जहां हमारे सारे सपने पूरे हुए और इसी वजह से मैं उस पिच का कुछ हिस्सा अपने पास रखना चाहता था."

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

उन्होंने आगे कहा, "जीत के बाद हमने एक अच्छा समय बिताया. हमने सुबह तक खूब मस्ती की. मैं ठीक से सो भी नहीं पाया. लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. हालांकि मैं वापस जाकर बहुत सो सकता हूं. मैं इस पल को अच्छे से जीना चहता था. हर पल, हर मिनट और हर संकेड मैं सभी का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करूंगा."

जीत के बाद टी20 से लिया संन्यास

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को 17 साल बाद टी20 ट्रॉफी दिलाई. हालांकि उसके बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. इसके बाद लाखों लोगों के दिन भी टूट गए. लेकिन ट्रॉफी के साथ-साथ रोहित ने टी20 से अलविदा लिया है. जबकि अब रोहित शर्मा अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर अपना पूरा फोकस करेंगे.


यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया टीम का ऐलान, पाकिस्तान का खिलाड़ी भी शामिल!


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement