Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Rohit Sharma और Rahul Dravid की साथ में जाएगी पोजिशन, BCCI बैठक में मिलेगा टीम इंडिया को नया कप्तान

Rohit Sharma-Rahul Dravid: टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद आज होने वाली बैठक में BCCI कई बड़े फैसले ले सकती है.

Rohit Sharma और Rahul Dravid की साथ में जाएगी पोजिशन, BCCI बैठक में मिलेगा टीम इंडिया को नया कप्तान

Rohit Sharma to loose captaincy Hardik pandya can become indian cricket team captain bcci decision

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) और टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की कोचिंग पर सवाल उठने लगे थे. आज बीसीसीआई (BCCI) की एक बैठक होने जा रही है जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. यह मीटिंग सुबह 11 बजे से शुरू होगी. आपको बता दें कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जरूर पहुंची थी लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. सेफीफाइनल में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को बुरी तरह मात दी थी. 

ट्रॉफी लेकर चैन से सोये लियोनेल मेसी लेकिन तोड़ दिया 'अंडे' का ये रिकॉर्ड, जानिए कैसे   

भारतीय टीम को अगले साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी. इस मीटिंग में संभावना है कि हार्दिक पंड्या को टी20 टीम का कप्तान बनाया जाएगा. पंड्या ने पिछले सीजन आईपीएल में पहली बार टीम की कप्तानी की और चैंपियन बनाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्होंने रोहित की गैरमौजूदगी में कप्तानी की थी. इसके अलावा टीम इंडिया को नया कोच भी मिल सकता है. 

नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का भी होगा ऐलान

टीम इंडिया की ए टीम के साथ बेहतरीन काम करने वाले राहुल द्रविड़ सीनियर टीम के साथ उस काम को दोहरा नहीं सके हैं. टीम द्वीपक्षिय सीरीज में तो अच्छा कर रही है लेकिन मल्टी नेशन इवेंट में कुछ खास नहीं कर पा रही है.  इस मीटिंग में सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट को लेकर भी बड़ा फैसला आ किया जाएगा और अगले साल के लिए भारतीय क्रिकेटर्स के नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का भी ऐलान किया जाएगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement